परिजनों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
चांदनी की मौत की खबर सुनकर घर के सदस्य और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं। घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को प्रताड़ित किया गया, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सरसी थाना पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेजा गया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में कार्रवाई की जा रही है। ससुराल पक्ष को संदेह के घेरे में रखते हुए जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
गांव में मातम और महिलाओं में रोष
चांदनी की मौत से बरेना गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं में दहेज प्रथा और समाज की कठोरता को लेकर रोष है। ग्रामीणों ने इसे दहेज और पारिवारिक प्रताड़ना का नतीजा बताया।
वहीं, मृतका के भाई और अन्य परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। घटना ने एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा और महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।