तेज प्रताप यादव ने यह तस्वीर शेयर की।
- फोटो : सोशल मीडिया।
मुजफ्फरपुर में ईद की नमाज अदा करने पहुंचे लोग। चे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर में सड़क पर लोगों ने अदा की ईद की नमाज
मुजफ्फरपुर जिले में भी शहर से लेकर गांव तक ईद की धूम है। मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज पढ़ने को लेकर मस्जिद और ईदगाह में उमड़ पड़े। शहर के पीएनटी चौक स्थित बड़ी ईदगाह पर नमाज पढ़ने को लेकर नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। पूरे जिले में सुरक्षा के मद्देनजर 350 से भी अधिक चौक चौराहे पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। ईद के मुबारक और बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में दूसरे समुदाय के लोग भी पहुंचे। शहर के प्रसिद्ध जामा मस्जिद नूरी मस्जिद और विभिन्न मस्जिद और ईदगाह में सैकड़ों की संख्या में जुटे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा किया और एक दूसरे को बधाई दी।