फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : राजधानी में महिला बैंककर्मी ने अधिकारी पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, जबरन शराब भी पिलाया

Thu, 17 Apr 2025 08:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna : महिला को होटल में बुलाकर उसे जबरन शराब पिलाने और फिर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। इस मामले में कौन सही है और कौन गलत यह पुलिस के जाँच का हिस्सा है, लेकिन अधिकारी के बुलाने पर महिला को होटल जाना कितना सही है? 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में एक बैंककर्मी महिला ने अपने अधिकारी पर जबरन शराब पीने का दबाव बनाने और फिर दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला ने अपने नजदीकी थाना में बैंक अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला एसके पुरी थाना क्षेत्र के सहदेव मार्ग की है। मामलका दर्ज होते ही पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।  

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -http://Bihar Election: पीएम मोदी से लेकर मीडिया तक को नियंत्रित कर लड़ेंगे बिहार चुनाव, कांग्रेस ने बताई पूरी तैयारी

होटल में बुलाया फिर दुष्कर्म करने लगा 
थाना में दिए गये आवेदन में महिला ने लिखा है कि वह एक निजी बैंक में काम करती है। सगुना मोड़ स्थित बैंक के ब्रांच में काम करने वाले अधिकारी ने मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे मेडिकल विमर्श लेने के लिए महिला को बोरिंग रोड स्थित एक होटल में बुलाया। महिला जैसे ही वहां पहुंची तो उसने पाया कि आरोपी शराब के नशे में था। फिर वह शख्स उस महिला को भी शराब पीने का दबाव बनाने लगा। महिला बैंककर्मी के इंकार करने पर आरोपित ने महिला का हाथ पकड़ लिया। तभी होटल संचालक ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। अधिकारी महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। हालांकि किसी तरह महिला दरवाजा खोलकर कमरे के बाहर निकल सकी।

जांच में जुटी पुलिस 
हॉस्टल से निकलने के बाद महिला सीधे एस के पुरी थाना पहुंची और बैंक के अधिकारी पर दुष्कर्म करने का आरोप  लगाते हुए उसके खिलाफ आवेदन दिया। पीड़िता महिला काफी डरी सहमी थी। पुलिस ने महिला से आवेदन लेकर मामले की जांच में जुट गई। घटना के संबंध में एसके पुरी थाना के थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि ब्रांच हेड रजनीश श्रीवास्तव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला ने बैंक अधिकारी पर दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें