फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : पटना जाने के दौरान इंजीनियरिंग का छात्र लापता, परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

Wed, 02 Jul 2025 08:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar : छात्र इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। घर वालों को किसी काम के सिलसिले में पटना जाने की बात कहकर कोसी ट्रेन से पटना के लिए घर से निकला। तब से अब तक वह लापता है। अब पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
प्रोफाइल फोटो और चिंतित परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया के सहायक खजांची थाना क्षेत्र अंतर्गत शारदा नगर निवासी दिनेश कुमार दास के पुत्र ऋषभ कुमार (17) पटना से लापता हो गया है। ऋषभ इंटर का छात्र है और एक साल पहले तक पटना में रहकर विद्या क्लासेस में इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण वह महीने भर पहले पटना से वापस पूर्णिया लौट आया था और यहीं रहकर पढ़ाई कर रहा था। ऋषभ 26 जून को पटना से जरूरी डॉक्यूमेंट लाने की बात कहकर घर से निकला था। 26 जून की देर रात करीब 1 बजे वह टोटो से पूर्णिया कोर्ट पहुंचा और कोसी एक्सप्रेस ट्रेन से पटना के लिए रवाना हो गया। 27 जून को दोपहर 2 बजे ऋषभ से उसकी मां नंदनी देवी की आखिरी बातचीत हुई थी। इसके बाद से उसका फोन ऑफ आने लगा और कोई खोज खबर नहीं मिली।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: सीएम हाउस का घेराव करने निकले सैकड़ों छात्र, पटना पुलिस ने रोका, कहा- डोमिसाइल नीति लागू करे सरकार

परिजनर ऋषभ के लापता होने से चिंतित हैं और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पिता दिनेश कुमार दास और चाचा सुरेश दास ने बताया कि ऋषभ के लापता होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से ऋषभ को सकुशल ढूंढ निकालने की अपील की है। इस बात की जानकारी मिलने पर भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता भी ऋषभ के घर पहुंची और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने ऋषभ की बरामदगी के लिए एसपी से आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: भाजपा की राज्य कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कहा- फिर एक बार आएगी NDA सरकार

ऋषभ के परिजन पूर्णिया एसपी से भी मुलाक़ात की और छात्र के लापता होने की जानकारी दी। परिजन के साथ-साथ आये स्थानीय लोगों ने पूर्णिया एसपी से शहर में बढ़ते गुमशुदगी के मामले पर अंकुश लगाने की अपील की है। एसपी ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि ऋषभ को सकुशल ढूंढ निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पुलिस हर संभव स्थानों का सीसीटीवी खंगाल रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें