फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: आठ साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, यह सामान लाने गई थी, दो लड़कों ने की हैवानियत

Fri, 14 Feb 2025 04:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News: पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। बच्ची का इलाज चल रही है। 
विज्ञापन
महिला से सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आठ साल बच्ची के दो दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद इलाके में तनाव में है। इधर, पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बच्ची की हालत गंभीर है। उसे पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन


परिजन ने बताया कि बच्ची घर के बगल में ही आलू चुनने के लिए गई थी। इसी दौरान 18 से 19 साल के दो लड़के आए और कुदाल लेकर भाग गए। जब बच्ची इसे लाने के लिए मकई खेत गई तो दोनों लड़कों ने मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की। इतना ही नहीं बच्ची छोड़ देने की गुहार लगाती रही। वही चिखती-चिल्लाती रही लेकिन दोनों ने उसकी एक न सुनी। दोनों ने बच्ची को बेरहमी से पिटाई भी। जब बच्ची बेहोश हो गई तो दोनों लड़के फरार हो गए। 

परिजनों ने बताया कि काफी देर तक बच्ची के घर नहीं आने पर खोजबीन शुरू हुई। करीब चार घंटे के बाद बच्ची बरामद हुई। बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया हैं। परिजन ने गांव के ही दो लड़कों पर गलत करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। बच्ची का इलाज चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें