शिक्षक अविनाश जिनकी डूबने से हो गई थी मौत
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
नाव से स्कूल जा रहे शिक्षक की गंगा नदी में गिरने से हुई थी मौत
शुक्रवार को पटना से दियारा स्थित विद्यालय में पढ़ाने जा रहे एक शिक्षक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई थी। शिक्षक के गंगा नदी में गिरते ही नाव में सवार अन्य शिक्षकों मेंअफरातफरी मच गई। नाव में सवार शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने गंगा नदी में गिरे शिक्षक को निकालने के लिए जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। उनके शोरगुल करने पर नाविकने भी उनको बचाने की कोशिश की लेकिन गंगा के तेज बहाव में वह बह गये। शिक्षक शिक्षक अविनाश कुमार दानापुर के दियारा के काशीचक स्थित उत्क्रमित विद्यालय में पदस्थापित थे।
शिक्षकों ने जमकर किया प्रदर्शन
शिक्षक अविनाश कुमार की मौत के बाद नाराज शिक्षकों ने गांधी मैदान मार्ग पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। शिक्षकों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी मौत के बाद हमारे परिवार को कौन पालेगा यह सरकार बताये।