फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार में आर्थिक अपराध इकाई की धमक, राजधानी समेत छह टीम तीन जिलों में कर रही छापेमारी

Thu, 10 Jul 2025 10:38 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / सहरसा

सार

Bihar : अहले सुबह गेट खुलते ही कुछ लोग सादे लिबास में घर पर पहुंच गये। पूछने पर कहा कि हमलोग आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU से हैं। छापेमारी करने पहुंचे हैं। यह सुनकर घर वालों के होश उड़ गये। यह तीन शहरों में एक साथ किया जा रहा है।
विज्ञापन
आर्थिक अपराध इकाई फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक अपराध इकाई ने शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम के कार्यपालक अभियंता के घर पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई सहरसा में की गई है। यह कार्रवाई सहरसा के साथ-साथ सीतामढ़ी और राजधानी में भी की जा रही है। आरोपी प्रमोद कुमार के विरूद्ध आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। आर्थिक अपराध ईकाई बिहार की कुल 06 टीम कार्रवाई कर रही है जिसमें एक टीम सीतामढ़ी, तीन टीम सहरसा और दो टीम पटना में स्थित विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है l आर्थिक अपराधी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक मो ०नैयर हसनैन खान ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रमोद कुमार के खिलाफ आर्थिक अपराध थाना में कांड संख्या-13/2025 के तहत आई है, जो फिलहाल जांच कर रही है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : विशेष निगरानी की टीम ने डीएसपी के आवास पर की छापेमारी, पटना में हैं पदस्थापित
 

विज्ञापन

इस घर में पहुंची है छापेमारी टीम - फोटो : अमर उजाला
सहरसा जिला मुख्यालय सहित अन्य जगहों पर आर्थिक अपराध इकाई का छापेमारी चल रही है। आर्थिक अपराध इकाई शिक्षा विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार के घर छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी सहरसा शहरी क्षेत्र के नया बाजार और हटिया गाछी सहित कई जगहों पर की जा रही है। शिक्षा विभाग में करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। शिक्षा विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार के घर के साथ-साथ बिहरा थाना क्षेत्र के पंचगछिया में ओमप्रकाश सिंह के घर भी आर्थिक अपराध इकाई की जांच चल रही है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : अपराधियों ने किराना दुकानदार को लूट के दौरान मारी गोली, सड़क पर आगजनी कर रहे हैं विरोध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें