फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भीषण गर्मी के कारण आठवीं कक्षा तक सभी स्कूल बंद, पटना और गया के डीएम ने जारी किया आदेश

Mon, 17 Jun 2024 03:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ गया

सार

पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि उष्ण लहर के कारण छात्रों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसलिए आठवीं कक्षा तक स्कूल में पढ़ाई 19 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। आसमान से आग बरस रहे हैं। पटना समेत कई जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई लोग लू लगने से बीमार पड़ रहे हैं। पटना और गया में प्रचंड गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि 18 और 19 जून तक उष्ण लहर की स्थिति बने रहने की सूचना मिली है। इसलिए 19 जून तक सभी स्कूल में आठवीं कक्षा तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन


 शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाया गया
पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि उष्ण लहर के कारण छात्रों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसलिए आठवीं कक्षा तक स्कूल में पढ़ाई 19 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इस अवधि में अपने कार्यालय कार्य कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन माध्यम से कक्षाओं के संचालन की छूट होगी। 19 जून तक प्रभावी रहेगा। 

गया के स्कूल भी 19 जून तक बंद रहेंगे
वहीं गया के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने 18 जून से 19 जून तक ज़िले के सभी सरकारी एव निजी विद्यालयों के वर्ग एक से आठ कक्षा तक पठन पाठन कार्य को बंद कराने का आदेश दिया है। साथ ही सभी कोचिंग संस्थानों को भी बन्द रखने का आदेश दिया है। सभी आंगनबाड़ी सेन्टर भी उक्त अवधि तक बन्द रहेंगे। जिला पदाधिकारी गया ने जिलेवासियों से अपील किया है कि आपदा विभाग द्वारा हीट वेव को लेकर जारी किए गए एडवाइजरी को पूरी तरह पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें