कार्यक्रम में जुटे देश भर के हर्ट चिकित्सक।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
'पटना हर्ट सम्मिट' कार्यक्रम के दौरान हुआ विमोचन
'पथ के प्रणेता डॉ ए के ठाकुर' पुस्तक को हिंदी के विख्यात प्रोफेसर डॉक्टर कमलनाथ मिश्रा ने लिखा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पद्म भूषण डॉक्टर सीपी ठाकुर, पद्मश्री डॉक्टर उपेंद्र कॉल, पद्मश्री डॉक्टर आर एन सिंह, पद्मश्री डॉक्टर गोपाल प्रसाद सिन्हा, हर्ट हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ राजन ठाकुर और वरीय ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। पुस्तक का विमोचन 'पटना हर्ट सम्मिट' कार्यक्रम के दौरान किया गया।
वरीय ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष कुमार झा और डॉ नीरज सिन्हा।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
डॉक्टर ए के ठाकुर को पुस्तक विमोचन के रूप में श्रद्धांजलि
इस मौके पर वरीय ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष कुमार झा ने बताया कि एक साइंटिफिक प्रोग्राम के साथ डॉ ए के ठाकुर की जीवनी पर एक पुस्तक का विमोचन किया गया। डॉ ए के ठाकुर ने बिहार के सभी वर्गों के लिए हर्ट हॉस्पिटल स्थापित किया। यह विश्व स्तर की संस्थान बने यह डॉ ए के ठाकुर का यह मकसद था। डॉ आशीष कुमार झा ने कहा कि इस पुस्तक के द्वारा हम डॉक्टर ए के ठाकुर को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं। डॉक्टर एके ठाकुर का समाज में और चिकित्सीय क्षेत्र में काफी योगदान रहा है। डॉक्टर आशीष कुमार झा ने प्रोफेसर कलानंद मिश्रा जी का भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस पुस्तक में डॉक्टर एके ठकुर की जीवन की वह सारी बातें हैं। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर कलानंद मिश्रा ने बहुत सुंदर तरीके तरह से उनके जीवन की हर बातों को चित्रित किया है।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
चिकित्सा जगत में बहुत बड़ा ऐतिहासिक काम किया है
वहीं हर्ट हॉस्पिटल के वरीय हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ नीरज सिन्हा ने कहा कि आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज के दिन हम उस महान चिकित्सक के पुस्तक का विमोचन कर रहे हैं, जिन्होंने चिकित्सा जगत में बहुत बड़ा काम किया है। डॉ एके ठाकुर का हमेशा से यह उद्देश्य रहा है कि मरीजों को हम कैसे बेहतर सेवा दे सकें और उन्होंने अपने हॉस्पिटल में पूरे बिहार में ऐसा माहौल बनाया कि एक अच्छा सा अस्पताल स्थापित हो सके, जिसमें मरीजों का अच्छी तरह से इलाज हो सके। आज देश के जाने-माने चिकित्सक इस पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित हुए और अपना अपना अनुभव एक दूसरे से शेयर किया है। आने वाले समय में आमजन को काफी लाभ मिल पाएगा। आम जन यह जान पाएंगे कि आगे चलकर ब्लड प्रेशर, हाईपर टेंशन, हार्ट अटैक और डायबिटीज से बचने के लिए खुद को कैसे बेहतर से रख सकें। लोग अपने जीवन शैली में कैसे बदलाव करें, कैसा लक्षण हो कि तुरंत अस्पताल में डॉक्टर से संपर्क करें। डॉ नीरज सिन्हा ने कहा कि मैं उनके साथ काम कर चूका हूँ इसलिए उनकी सोच और उके बेहतर कार्यों को मैं बेहतर समझता हूं।