फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ब्लैक आउट का विरोध किया डॉक्टर को मिली जान से मारने की धमकी, भाजपा विधायक ने की कार्रवाई की मांग

Thu, 01 May 2025 11:09 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

भाजपा विधायक ने कहा कि कुछ लोगों ने बिजली विभाग को गलत सूचना देकर शहर की विद्युत आपूर्ति को बाधित करने की कोशिश की। यह गलत है। विधायक ने कहा कि मुंगेर एसपी से अपील करते हुए कहा कि वह इस तरह की उपद्रवियों को चिन्हित कर कठोर से कठोर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
डॉक्टर ने कार्रवाई की मांग की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और इमारत शरिया के आह्वान पर वक्फ संशोधन कानून 2025 के विरोध में बुधवार को रात्रि नौ बजे लेकर सवा नौ तक ब्लैक आउट (बत्ती गुल) का पत्र निर्गत किया गया था। इसमें हिंदुस्तान की वक्फ संशोधन संविधान पर आस्था रखने वाले सभी हिंदुस्तानी और मुसलमान भाइयों से अपील की गई थी कि अपने-अपने घरों, दुकानों एवं फैक्ट्री ऑफिस सभी जगह की लाइट बंद कर वक्फ संशोधन कानून 2025 का विरोध करें। बुधवार रात्रि  9:00 बजे से लेकर 9:15 तक सभी मुस्लिम समुदाय अपने अपने घरों, दुकानें एवं फैक्ट्री की लाइटों को बंद रख कर दर्ज कर रहे थे।

विज्ञापन


पोल में लगी लाइट को बंद कर दिया
इसी आह्वान के तहर कुछ उपद्रवी तत्वों ने कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में पोल में लगी बिजली लाइट को बंद कर दिया। इसके बाद सेवानिर्वित सिविल सर्जन डॉक्टर सुधीर कुमार के घर के पास बिजली के पोल पर जल रहे बिजली लाइट को बंद करने लगे। डॉक्टर ने जब इसका विरोध किया तो उपद्रवी ने गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घटना के बाद डॉक्टर ने कोतवाली  थाना को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी गई। 
भीषण अगलगी में बुजुर्ग दंपती की मौत, बेटे ने कहा- साजिश के तहत मेरे मां-बाप को जिंदा जलाया
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायक बोले- गलत किया उनलोगों ने
मामले में भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव ने कहा कि देश में लोकतंत्र है। सबको विरोध करने का अधिकार लेकिन जिस तरह से एक समुदाय के लोगों शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर के साथ किया गया। यह गलत है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और उपद्रवियों को पर कार्रवाई करे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें