फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: किशोरी से डॉक्टर ने की हैवानियत, घर का काम करवाने के लिए खुद गांव से लेकर आया था, गिरफ्तार

Sat, 23 Nov 2024 07:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

पुलिस ने मामले की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच और बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लौरिया थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में भगवान का दूसरा रूप कहे जाने वाले एक डॉक्टर ने दुष्कर्म के घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। घटना जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले मे गहनता से जांच पड़ताल करने के बाद जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर तीन महीना पहले अपने घर लौरिया थाना क्षेत्र के सिसवनिया के एक गांव में बगहा से किशोरी को काम कराने के लिए लाया था। अपने घर पर किशोरी से नौकरानी का काम करवाता था। आरोपी डॉक्टर सिसवनिया शुक्ला टोला गांव निवासी डॉक्टर पिंटू त्रिपाठी है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी डॉक्टर होम्योपैथिक का क्लीनिक बगहा के पटखौली थाना क्षेत्र चलाता था। वहां से किशोरी को काम करवाने के लिए अपने घर लाया था और मौका पाकर दुष्कर्म के घटना को अंजाम दे दिया। 

इधर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि मेडिकल जांच के लिए पीड़िता को भेजा जा रहा है। जांच के बाद पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा। पुलिस मामले में अग्रतर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें