फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना के बड़े होटल में नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत, दरिंदों ने पहले शराब पिलाई फिर मिलकर गंदा काम किया

Fri, 23 May 2025 10:43 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: दीघा थाने की पुलिस ने पीड़िता के परिजनों के बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है। 
विज्ञापन
चलती कार में चचेरी बहनों से दुष्कर्म की कोशिश, गाड़ी पलटी, ब्यूटीशियन की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। हैवानों ने साजिश के तरह पहले उसे शराब पिलाई फिर बारी-बारी से उसके साथ गंदा काम किया। यह घटना दीघा थाना क्षेत्र के पॉल्सन रोड नंबर 4 स्थित शुभ सेशन होटल में  हुई। अब लड़की ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।  

विज्ञापन


बहला-फुसलाकर होटल के कमरे में ले गए
पीड़िता ने बताया कि कुछ युवक मुझे बहला-फुसलाकर होटल के कमरे में ले गए। युवकों ने पहले शराब पिलाई और फिर बारी-बारी से मेरे साथ दरिंदगी की। पीड़िता का आरोप है कि होटल प्रबंधन ने बिना पहचान पत्र के युवकों को कमरा दिया। इस घटना में होटल वाले की भी मिली भगत थी। 
अपराधियों ने युवक को चाकू गोदकर मार डाला, स्कूल परिसर में मिला खून से लथपथ शव
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल के एक कर्मचारी को पुलिस ने पकड़ा
पीड़िता ने बताया कि जब मुझे होश आया तो मैं हैरान रह गई। मेरी दुनिया लूट चुकी थी। इसके बाद होटल के कर्मचारियों को इस घटना की जानकारी दी। होटल वालों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस तुरंत होटल पहुंची और पीड़िता से पूछताछ की, जिसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। मामले में दीघा थाना के थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि शिकायत 112 डायल पर की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने होटल के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें