फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: महाकुंभ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने मारी टक्कर, नौ घायल; पश्चिम बंगाल जा रहे थे

Sun, 09 Feb 2025 06:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

पिकअप पर सवार करीब 24 लोग बंगाल से महाकुंभ प्रयागराज गए थे। महाकुंभ का स्नान करने के बाद सभी लोग वापस पिकअप पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। गोपालगंज में उनकी गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा एनएच 27 पर एक अनियंत्रित पिकअप ने एक ट्रक में टक्कर मार दी। इस हादसे में पिकअप में सवार करीब नौ लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। सभी घायल बंगाल के रहने वाले है और महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे थे।
विज्ञापन


बताया जाता है कि जख्मी लोगों की पहचान बंगाल निवासी बंगाल के उत्तर दिनेशपुर जिला के दिघी थाना क्षेत्र के खेत्रा बाड़ी गांव निवासी अन्नत राय के पुत्र सुबास राय, कमल ढाली की पत्नी बेला ढाली, सुभाष राय की पत्नी मति राय और बेटा श्यामल राय, सुमंतो विश्वास की पत्नी अश्विनी विश्वास, अनन्त मोनरोल की पत्नी शांति देवी, शंकर राय के बेटा अर्पित राय, रतन ढाली की पत्नी सीमा ढाली और जुरु हलधर की पत्नी अनिता हलधर के रूप में हुई है।

महाकुंभ स्नान के बाद वापस लौट रहे थे
बताया जा रहा है कि पिकअप पर सवार करीब 24 लोग बंगाल के उत्तर दिनेशपुर जिला के दिघी थाना क्षेत्र के खेत्रा बाड़ी गांव से महाकुंभ प्रयागराज गए थे। महाकुंभ का स्नान करने के बाद सभी लोग वापस पिकअप पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच जैसे ही उसके गाड़ी सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहीमा गांव के पास पहुंची ही थी कि तभी पिकअप चालक को झपकी आने लगी।आंख झपकते ही वह एक ट्रक से टकरा गई जिससे भीषण हादसे हो गया। इस हादसे में पिकअप सवार सभी लोगों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी जख्मी लोगों को तत्काल सिधवलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए नौ लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें