सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हालात में एक महिला की लाश मिली है। आरोपी दवा दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गया के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। परिजनों का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद दवा खिलाकर हत्या की गई है। परिजनों ने दवा दुकानदार पर आरोप लगाया। आरोपी दुकानदार के घर के कमरे में बेड पर महिला की लाश अर्धनग्न हालत में पड़ी थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
आरोपी दवा दुकानदार पर पुलिस हिरासत में
सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हालात में एक महिला की लाश मिली है। आरोपी दवा दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला की उम्र 45 वर्ष थी। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
सिविल लाइन थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। मृतका के शव को उक्त चिकित्सक के घर में बेड पर से अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया है। परिजनों का आरोप है कि कथित चिकित्सक महिला को बीती रात करीब 10 बजे जबरन अपने साथ लेकर गया था। मामले को लेकर मृतका की पुत्री ने बताया कि उसकी मां की तबियत खराब नहीं थी। उसे आरोपी द्वारा जबरन घर से बुलाकर ले जाया गया था। वहां महिला की नाक में रुई डालकर व सुई देकर उसके साथ गलत काम किया गया।