फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नालंदा में विवाहिता की लाश मिली, मायके वाले बोले- ससुराल वालों ने पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 01 Sep 2024 11:04 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

सुनीता के मामा रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि राजा साहू नशे का आदी था और जुए की लत में डूबा हुआ था। वह अक्सर सुनीता से पैसे और गहने मांगता रहता था, जिसका वह विरोध करती थी।
विज्ञापन
शव का पेास्टमार्टम कराने आए परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा के गिरियक थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। घटना संगतपर गांव में हुई है। मृतका की पहचान 26 वर्षीया सुनीता कुमारी के रूप में हुई है, जो स्थानीय निवासी राजा साहू की पत्नी थीं। सुनीता के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बेटी को पीट-पीटकर मार डाला गया है।

विज्ञापन


कई जगह चोट और जख्म के निशान देखे गए
जानकारी देते हुए सुनीता के मामा रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि राजा साहू नशे का आदी था और जुए की लत में डूबा हुआ था। वह अक्सर सुनीता से पैसे और गहने मांगता रहता था, जिसका वह विरोध करती थी। इसी कारण उसके साथ मारपीट की जाती थी। शनिवार रात को ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर सुनीता के दो बच्चे और सास मौजूद थी, जबकि उसका पति फरार पाया गया। मृतका के शरीर पर कई जगह चोट और जख्म के निशान देखे गए।

शव बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है
सुनीता की शादी 2017 में हुई थी। परिवार का कहना है कि उस समय भी उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। गिरियक थानेदार साकेंद्र कुमार बिंद ने इस मामले में कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें