फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पूर्णिया में आईटीबीपी के जवान की लाश मिली, दो दिन पहले कैंप से निकला था, हत्या की आशंका

Wed, 28 Aug 2024 06:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

आईटीबीपी के अधिकारियों के मुताबिक जवान 26 तारीख को कैंप से वॉक पर निकला था, जिसके बाद वो वापस नहीं लौटा। इसी के बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। आज अचानक लाश मिली तो हमलोग दंग रह गए। 
 
विज्ञापन
आईटीबीपी के जवान की हत्या की आशंका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया के मरंगा इलाके में आईटीबीपी के जवान की संदिग्ध स्थिति में लाश मिली है। आईटीबीपी जवान मणिपुर का रहने वाला था। जवान के गले में मोटी रस्सी लपेटी हुई मिली और काले गहरे निशान भी मिले हैं। जिससे लोग गला घोंटकर जवान की हत्या किए जाने का अंदेशा जता रहे हैं। लाश मिलने के बाद से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है। मृतक जवान कटिहार के कोढा स्थित आईटीबीपी कैंप में बतौर हवलदार पदस्थापित था। आईटीबीपी के अधिकारियों के मुताबिक जवान 26 तारीख को कैंप से वॉक पर निकला था, जिसके बाद वो वापस नहीं लौटा। इसी के बाद से उसकी तलाश की जा रही थी।

विज्ञापन

 

शव कटिहार के कोढा थाना के चेथरिया पीर स्थित ITBP कैंप से दो किलोमीटर दूर मरंगा थाना क्षेत्र के फरियानी चौक स्थित मूढ़ी मील के ठीक पीछे झाड़ियों में फेंका हुआ मिला। मृतक जवान मणिपुर के चंदेल जिले का रहने वाला है। जिसकी पहचान एम यांग यांग हकीब के पुत्र एम जैकब 45 के रूप में हुई है।

 

बता दें कि पिछले 13 अगस्त से अब तक 16 दिनों में मरंगा थाना क्षेत्र में चार लाशें मिल चुकी हैं। चारों ही मामले पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। शव मिलते ही इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी पड़ी। कुछ ही देर बाद शव की पहचान हो गई। जिसके बाद आईटीबीपी के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। सूचना पर मरंगा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम को बुलाया गया। मौके से कई अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

वहीं मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन ने बताया कि सूचना मिलते ही मरंगा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच मैंने जुट गई है। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। शव की पहचान कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें