फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mob Lynching : भीड़ ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या, दोस्त की हालत गंभीर; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 30 Apr 2025 08:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : परिजनों को किसी ने सूचना दी कि उसके बेटे की लाश अस्पताल में पड़ी हुई है। घटना क्या है, कैसे हुई किसी को मालूम नहीं। फिर पुलिस ने यह भी बताया कि एक और लड़के को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तब मामला खुला। 
विज्ञापन
सड़क जाम करते परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

  मधुबनी में ग्रामीणों ने पीट-पीट कर एक युवक की हत्या कर दी। घटना राजनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर बलाट गांव की है। मृतक की पहचान मधुबनी गिलेशन बाजार निवासी बिरजू शाह के पुत्र नंद किशोर शाह (25) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Caste Census India : तेजस्वी यादव ने खुद छोड़े पटाखे, बोले- आखिर हम जीते, यह हमारे पुरखों की जीत

घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि मधुबनी नीलम चौक निवासी प्रेम कुमार ,शक्ति झा सहित कुछ दोस्तों के साथ रात्रि में राघोपुर बलाट गांव गया था, जहां उनकी वहां के कुछ युवकों से झड़प हो गई। इस घटना में प्रेम कुमार का सिर फट गया, जिसके बाद उसके बाद मधुबनी शहर से कुछ युवक के साथ नंदकुमार तकरीबन 12 बजे के आसपास गांव में घटना की  जानकारी लेने के लिए गया था। इसी बीच गांव के लोगों को लगा कि यह लोग फिर मारपीट करने आया है। इसी बात को लेकर भीड़ ने उन लड़कों पर हमला कर दिया। इस हमले में नंद कुमार मोटा होने के कारण भाग नहीं सका, जिस वजह से ग्रामीणों ने नंद किशोर शाह की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर स्थिति होने पर लोगों ने गंभीर रूप से घायल नंदकिशोर शाह को  सड़क के किनारे पफेंक कर फरार हो गये। इस बात की सूचना किसी ने राजनगर थाना अध्यक्ष विकास कुमार को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल नन्द कुमार  को राजनगर पीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

यह खबर भी पढ़ें -Caste Census : बिहार की जातिगत गणना का आंकड़ा हो जाएगा बर्बाद? कैसे अलग होगी केंद्र की जातीय जनगणना
विज्ञापन
विज्ञापन


नंद किशोर शाह की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन उसके शव को लेकर सड़क जाम कर दिया। हंगामा और सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंची और फिर परिजनों को काफी समझाने के बाद जाम को हटाया जा सका। फिर शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। राजनगर थाना की पुलिस मृतक के घायल दोस्त प्रेम कुमार और उनके अन्य दोस्तों के बयान पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें