पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
वैशाली में दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
हाजीपुर में 25 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें पुलिस ने एक मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के सांची पट्टी MPS एकेडमी से कि गई है। गिरफ्तार मुन्ना भाई की पहचान वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर थाना क्षेत्र अतर्गत मझौली के रहने वाले विजय सिंह का पुत्र सुमन कुमार के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि सुमन कुमार नालंदा के रहने वाले द्वारिका राय के पुत्र मंटू कुमार के जगह पर परीक्षा दे रहा था। इस संबंध में वैशाली एसपी हर किशोर राय ने बताया कि सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा में एमपीएस एकेडमी हाजीपुर में एक फर्जी अभ्यर्थी सुमन कुमार को मंटू कुमार के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस संदर्भ में नगर थाना कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।