Bihar : परिजनों को किसी ने सूचना दी कि उसके बेटे की लाश अस्पताल में पड़ी हुई है। घटना क्या है, कैसे हुई किसी को मालूम नहीं। फिर पुलिस ने यह भी बताया कि एक और लड़के को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तब मामला खुला।
मधुबनी में ग्रामीणों ने पीट-पीट कर एक युवक की हत्या कर दी। घटना राजनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर बलाट गांव की है। मृतक की पहचान मधुबनी गिलेशन बाजार निवासी बिरजू शाह के पुत्र नंद किशोर शाह (25) के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि मधुबनी नीलम चौक निवासी प्रेम कुमार ,शक्ति झा सहित कुछ दोस्तों के साथ रात्रि में राघोपुर बलाट गांव गया था, जहां उनकी वहां के कुछ युवकों से झड़प हो गई। इस घटना में प्रेम कुमार का सिर फट गया, जिसके बाद उसके बाद मधुबनी शहर से कुछ युवक के साथ नंदकुमार तकरीबन 12 बजे के आसपास गांव में घटना की जानकारी लेने के लिए गया था। इसी बीच गांव के लोगों को लगा कि यह लोग फिर मारपीट करने आया है। इसी बात को लेकर भीड़ ने उन लड़कों पर हमला कर दिया। इस हमले में नंद कुमार मोटा होने के कारण भाग नहीं सका, जिस वजह से ग्रामीणों ने नंद किशोर शाह की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर स्थिति होने पर लोगों ने गंभीर रूप से घायल नंदकिशोर शाह को सड़क के किनारे पफेंक कर फरार हो गये। इस बात की सूचना किसी ने राजनगर थाना अध्यक्ष विकास कुमार को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल नन्द कुमार को राजनगर पीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
नंद किशोर शाह की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन उसके शव को लेकर सड़क जाम कर दिया। हंगामा और सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंची और फिर परिजनों को काफी समझाने के बाद जाम को हटाया जा सका। फिर शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। राजनगर थाना की पुलिस मृतक के घायल दोस्त प्रेम कुमार और उनके अन्य दोस्तों के बयान पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है।