फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बेखौफ अपराधियों ने मुखिया पति पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, स्थानीय विधायक पर लगाया जान से मारने का आरोप

Thu, 22 May 2025 12:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो रहा था। मुखिया पति के आते ही अपराधियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस घटना में मुखिया पति सहित तीन लोग घायल हो गये हैं। मुखिया पति ने हमला करवाने वालों की पहचान भी पुलिस को बताई है।
विज्ञापन
मुखिया पति - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने मुखिया पति पर फायरिंग करते हुए उनकी हत्या करने की कोशिश की। इस घटना में मुखिया पति सहित तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला पालीगंज अनुमंडल की रानीतालाब थाना क्षेत्र का है, जहां सैदाबाद पंचायत के मुखिया पति अंजनी सिंह और दो और लोगों को सरेआम बाइक सवार अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। इस घटना में घायल अंजनी सिंह और दो लोगों को पहले बिक्रम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बिहटा के निजी अस्पताल में लाया गया, जहां अंजनी सिंह को बेहतर इलाज के लिए पटना के पारस में जबकि अन्य दो को पटना एम्स में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि बुधवार की देर रात्रि रानी तालाब थाना से महज कुछ ही दूरी पर कुशवाहा कनपा गांव में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन था। इसी क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया पति अंजली सिंह पहुंचे थे। समापन के दौरान पुरस्कार का वितरण किया जा रहा था। इसी दौरान दो बाइक से चार अज्ञात अपराधी अचानक अंजनी सिंह के ऊपर फायरिंग करने लगे, जिसमें अंजनी सिंह के पैर और जांघ  के पास तीन से चार गोलियां लग गयीं।अचानक फायरिंग होने से वहां अफरातफरीका माहौल हो गया। भागने के दौरान गांव के दो दर्शक भी इस घटना में गोली लगने से घायल हो गये। गोली से घायल राजा कुमार और धर्मेंद्र कुमार को पटना एम्स में भारती कराया गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल से 6 गोली का खोखा, एक मैगजीन और अपराधी का एक बाइक बरामद किया है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें