Bihar : पैदल आए अपराधियों ने जमीन कारोबारी को गोली मार दी। गोली उसके सर में लगी और वह मौके पर ही गिरकर छटपटाने लगा। घटना की सूचना पाकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए पटना के एनएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।
पटना में गुरुवार को अपराधियों ने जमीन कारोबारी को गोली मार दी। आननफानन में स्थानीय लोगों ने जमीन कारोबारी को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान औरंगजेब उर्फ मुनमुन 45 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक जमीन का करता था कारोबार
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मुनमुन जमीन का कारोबार करता था। गांव के लोगों का मानना है कि जमीन के पैसे के लेनदेन को लेकर किसी व्यक्ति से कभी कोई विवाद रहा होगा। इसी वजह से पैदल आए अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली मुनमुन के सर में लगी और वह मौके पर ही गिरकर छटपटाने लगा। गोली चलते ही वहां आसपास के लोग जुट गए। आननफानन में स्थानीय लोग घटनास्थल से इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना खाजेकला थाना को दी।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि पुलिस मौके से गोली के दो खोखे बरामद किये है। उन्होंने बताया कि अपराधियों के द्वारा मुनमुन के सर में गोली मारी गई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर से वैज्ञानिक तरीके से सभी साक्ष्य को इकट्ठा करके अपराधियों के खिलाफ छापेमारी अभियान शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।