फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: होली पर अपराधियों का उत्पात से हड़कंप; दो जगहों पर की गोलीबारी, एक की मौत, चार घायल

Sun, 16 Mar 2025 01:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bhojpur News: आरा के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हथियारबंद बदमाशों ने पांच लोगों को गोली मारी, जिसमें से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के दिन बिहार के आरा में बेखौफ अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हथियारबंद बदमाशों ने पांच लोगों को गोली मारी, जिसमें से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह घटनाएं नगर थाना क्षेत्र के बिंदटोली मुहल्ला और नवादा थाना इलाके के केजी रोड मुहल्ले में घटित हुईं। बिंदटोली मुहल्ले में देर रात शराब बेचने के विरोध को लेकर पूर्व में चली आ रही दुश्मनी के चलते बदमाशों ने चार युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में 18 वर्षीय सिकंदर बिंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके तीन साथी (21 वर्षीय शुभम कुमार, 17 वर्षीय हर्षित कुमार और 20 वर्षीय रौनक कुमार) भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत आरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


शराब बेचने का विरोध करना पड़ा महंगा
घायल शुभम यादव और मृतक के परिजनों ने बताया कि वे हमेशा मुहल्ले में शराब बेचने का विरोध करते थे, जिससे नाराज होकर तीन नामजद बदमाशों ने उन पर गोली चलाई। इस मामले की सूचना मिलते ही एएसपी आरा सदर, परिचय कुमार, स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन शुरू कर दी। एएसपी ने बताया कि यह घटना पूर्व की दुश्मनी का परिणाम है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

नशे में धुत शख्स ने चलाई गोली

वहीं, दूसरी घटना नवादा थाना क्षेत्र में हुई, जहां आपस में बातचीत के दौरान दो भाइयों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक नशे में धुत शख्स ने अचानक अपनी पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी, जिससे 18 वर्षीय सत्यम कुमार घायल हो गया। उसे परिजनों द्वारा तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जमीन विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प, समझाने गई पुलिस पर भी हुआ पथराव; गांव में तनाव की स्थिति

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें