फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : 20 लाख रंगदारी मांगने वाले की पलट गई कार, सड़क ठेकेदार से पैसे मांगने के बाद रोड एक्सीडेंट

Thu, 07 Dec 2023 05:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : बेखौफ अपराधियों ने एक सड़क ठेकेदार से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। लेकिन रंगदारी मांगने वाले के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसकी गाड़ी पलट गई और वह पकड़ा गया। फिर पकड़े गये अपराधी ने बताई पूरी कहानी।
विज्ञापन
आरोपियों की दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी और दूसरी तरफ क्षतिग्रस्त खिड़की दिखाते पीड़ित ठेकेदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया में अपराधियों ने एक ठेकेदार के घर पर हथियार से लैश 12-13 की संख्या में अपराधी पहुंचे और गाली गलौज करते हुए दरवाजा पीटते  लगे। अचानक हुए इस शोर शराबा को सुनने के बाद भी जब ठेकेदार ने अपना दरवाजा नहीं खोला तो अपराधियों ने घर के खिड़की में लगे शीशे को तोड़ दिया। फिर घर में घुसने का प्रयास करने लगे। इस दौरान कई अपराधी घर की चारदीवारी पर छलांग लगा कर छत पर चढ़ गए। इस बीच शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण दौड़े तो कई ग्रामीणों को भी अपराधियों ने पीटा। मामला मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के घुटिया गांव की है।

विज्ञापन


भागने के दौरान पलट गई गाड़ी 
घटना के संबंध में पीड़ित ठेकेदार सुनील कुमार यादव ने बताया कि उनसे अपराधियों ने 20 लाख रुपये की रंगबाजी मांगी थी जिसे मैंने देने से इंकार कर दिया।  इसी खुन्नस में उनके घर पर 12-13 की संख्या में अपराधी पहुंचे और गाली गलौज करते हुए दरवाजा पीटने लगे। उन्होंने जब दरवाजा नहीं खोला तब अपराधियों ने उनके घर के खिड़की और खिड़की में लगे में लगे शीशों को तोड़ दिया। हल्लागुल्ला सुनकर वहां आसपास के लोग जमा हो गये और देखते ही देखते काफी भीड़ जमा हो गई। फिर अचानक भीड़ ने साहस का परिचय देते हुए उन अपराधियों पर हमला कर दिया। बात बिगड़ती देख सभी अपराधी वहां से भागने लगे लेकिन ग्रामीणों ने उन अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ने लगे। इसी क्रम में अपराधियों की गाड़ी पलट गई, लेकिन इससे पहले कि ग्रामीण वहां पहुँचते एक को छोड़कर सभी अपराधी वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों ने घटनास्थल से एक अपराधी को दबोच लिया जिसकी पहचान सुबोध कुमार के रूप में की गई है।

कुख्यात अपराधी के बेटे ने दी जान से मारने की धमकी 
पीड़ित सुनील यादव ने बताया कि मेरे मोबाइल पर कुख्यात अपराधी मंटू यादव का बेटा राम बाबू ने फ़ोन किया। फोन मेरी पत्नी ने रिसीव किया। कॉल रिसीव करते ही कहा राम बाबू ने कहा कि सुनील यादव कहाँ है? उसको बोले थे कि पैसा दे दो, नहीं दिया इसलिए अब उसको गोली मार देंगे, उसको जल्दी बाहर भेजो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें