फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : फिर एक गवाह को बनाया निशाना; अपने पिता की हत्या के चश्मदीद पत्रकार पर फायरिंग

Thu, 14 Sep 2023 08:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar news : 18 अगस्त को अपराधियों ने अररिया जिले के पत्रकार विमल कुमार यादव की गोली मार का हत्या कर दी थी। वह अपने भाई की हत्या के एकमात्र गवाह थे। उसी तरह आज फिर एक पत्रकार पर अपराधियों ने हमला किया है। यह भी अपने पिता की हत्या के मुख्य गवाह हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीसराय जिले में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक पत्रकार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए जान से मारने की कोशिश की। हलांकि इस गोलीबारी में वह बाल-बाल बच गए। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि अपराधियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


घर से निकलते ही होने लगी फायरिंग 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि अवध किशोर हिंदी दैनिक समाचार पत्र के रिपोर्टर हैं। अवध रोज की तरह गुरूवार को घर से जैसे ही निकले, तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ उनपर गोली बरसानी शुरू कर दी। गोली चलते ही वह किसी तरह वहां से भाग गये और अपनी जान बचाई। उन्होंने तुरंत इस घटना की सूचना एसपी और स्थानीय थाना को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस और एसपी पंकज कुमार उनके घर पर आये और उनका हाल समाचार पूछा।

पिता की हत्या के हैं मुख्य गवाह 
घटना की सूचना मिलते ही लखीसराय एसपी पंकज कुमार पत्रकार अवध किशोर से मिलने उनके घर पर पहुंचे। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि अवध किशोर के पिता परमेश्वर यादव को 5 जुलाई 2014 को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस मामले में हत्या के मुख्य आरोपी रंजीत और उसका भाई विश्वकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने दोनों भाईयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। फिलहाल दोनों भाई बेल पर जेल से निकले हैं। अवध किशोर ने बताया कि इन्हीं दोनों भाईयों ने मुझे मारने की कोशिश की है क्यों कि अपने पिता की हत्या के मामले में मैं मुख्य गवाह हूं।
विज्ञापन


सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 
एसपी पंकज कुमार ने कहा कि अपराधियों की पहचान की जा रही है। घटनास्थल के आसपास और उन रास्तों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।   पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अवध किशोर ने गुरूवार की घटना को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर किया है।

पिछले महीने अररिया के पत्रकार की हुई थी हत्या 
 पिछले महीने 18 अगस्त को अररिया जिले के रानीगंज थाना अंतर्गत प्रेम नगर में हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार विमल कुमार यादव को अपराधियों ने  गोली मार का हत्या कर दी थी। अपराधियों ने 2019 में विमल कुमार के भाई की हत्या कर दी थी। विमल कुमार उस हत्याकांड के मुख्य गवाह थे।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें