फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मनरेगा कार्यालय परिसर में दनादन फायरिंग; आवास सहायक पर हमला, जान बची

Thu, 13 Mar 2025 02:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Attempt to Murder Case: मनेरगा ऑफिस में काम कर रहे आवास सहायक को किसी ने कार्यालय से बाहर बुलाया। कार्यालय से बाहर आते ही अपराधियों ने उसके हाथ से सरकारी कागजात छीनकर फाड़ डाले। फिर उनपर दनादन फायरिंग करने लगे। 
विज्ञापन
आवास सहायक - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा कार्यालय के कैंपस में गुरुवार को अपराधियों ने एक आवास सहायक पर दिनदहाड़े कातिलाना हमला किया है। हमलावरों ने पहले तो मनेरगा ऑफिस में काम कर रहे आवास सहायक को कार्यालय से बाहर बुलाया। कार्यालय से बाहर आते ही अपराधियों ने उसके हाथ से सरकारी कागजात छीन कर फाड़ दिए। इसके बाद उनपर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान आवास सहायक शोर मचाने लगे, जिसे सुनकर मनरेगा कार्यालय के अन्य कर्मी कार्यालय से बाहर आए, वैसे ही अपराधियों ने उन पर भी चाकू से हमला करने की कोशिश की। इस बीच एक अपराधी फायरिंग करता हुआ बाइक से फरार हो गया। वही दूसरा अपराधी भी वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन


इस खबर को भी पढ़िए - Bihar Police : छापेमारी के दौरान बिहार पुलिस के ASI की पीट-पीटकर हत्या, अररिया के फुलकाहा में थे पदस्थापित

आवास सहायक पर दिनदहाड़े कातिलाना हमला करने की साड़ी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि इस घटना को कई कर्मियों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। मोबाइल में कैद वीडियो में एक ही अपराधी हाथ में चाकू लिए भागता और बाइक से फरार होता दिख रहा है। हालांकि वारदात में आवास सहायक बाल-बाल बच गए। अपराधियों के फरार होते ही प्रखंड के कर्मियों ने घटना की जानकारी औरंगाबाद नगर थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन

आरोपी की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
 कार्यालय से बाहर बुला अपराधियों ने बोला हमला- पीड़ित शख्स मनीष कुमार पोखराहा व पड़रावां पंचायत के आवास सहायक हैं। घटना के संबंध में  मनीष कुमार सिंह ने  उन्हे पड़रावां पंचायत के आवास सहायक का भी प्रभार मिला हुआ है। गुरुवार को वह सरकारी काम से कार्यालय आकर मनरेगा कार्यालय में सरकारी काम कर रहे थे।      इसी दौरान पड़रावां पंचायत के जगदीशपुर गांव निवासी राजू कुमार और चित्रगोपी निवासी विकास कुमार सिंह वहां पहुंचे और फोन पर कॉल कर के उन्हे कार्यालय से बाहर बुलाया। कार्यालय से बाहर आते ही दोनों ने मेरे हाथ से सरकारी कागजात छीन कर फाड़ डाले। साथ ही मुझ पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान शोर मचाने पर कार्यालय के कर्मी दौड़कर मुझे बचाने आए।
         

बचाने आए कर्मियों पर भी किया हमला
 आवास सहायक मनीष कुमार ने बताया कि जब कार्यालय के कर्मी मेरी मदद के लिए कार्यालय से बाहर निकले तो दोनों आरोपियों ने उनपर भी हमला किया। लेकिन फिर अपनी जान बचाते हुए दोनों वहां से फरार हो गये। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी किये।


जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही औरंगाबाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित आवास सहायक का बयान दर्ज किया है। घटना के संबंध में में औरंगाबाद नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आवास सहायक के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें