फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एयरपोर्ट टर्मिनल का किया निरीक्षण, कहा- जल्दी पूरा कीजिये काम

Thu, 13 Mar 2025 01:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एयरपोर्ट टर्मिनल पर पहुंचे। उन्होंने 
निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस काम को जल्दी पूरा कीजिये, ताकिन आमजन जल्द से जल्द इसका लाभ ले सकें। 
विज्ञापन
नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2025 में बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं इससे पहले बिहार और पटना में चल रहे विकास के सभी कार्यों का जायजा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ले रहे हैं। इसी दौरान वह पटना में एयरपोर्ट टर्मिनल का निरीक्षण करने पहुंच गये। उन्होंने एयरपोर्ट टर्मिनल के निर्माण, यहाँ विकसित होने वाली सुविधाओं और अन्य प्रकार की भी जानकारी ली। निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एयरपोर्ट टर्मिनल पर शेष बचे कार्यों को यथाशीघ्र पूरा कीजिये।

विज्ञापन


इस खबर को भी पढ़िएBihar Police : छापेमारी के दौरान बिहार पुलिस के ASI की पीट-पीटकर हत्या, अररिया के फुलकाहा में थे पदस्थापित

निरीक्षण करने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एयरपोर्ट टर्मिनल के निर्माण का कार्य बहुत दिनों से चल रहा था, अब यह काम पूरा कर लिया गया है। एयरपोर्ट टर्मिनल पर बहुत काम हुआ है, जिससे लोगों को अब ढेर सारी सुविधा मिलेगी। एयरपोर्ट टर्मिनल निर्माण के माध्यम से इसका विस्तार हुआ है, जिससे आने वाले दिनों में यात्रियों को विभिन्न तरह की सुविधायें मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे नवनिर्मित एयरपोर्ट टर्मिनल का जायजा लिया। इस मौके पर उनके सभी अधिकारी भी शामिल थे।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के शुरुआत होने के बाद यात्रियों को कई प्रकार की सुविधा मिलने लगेगी। इससे पटना एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ेगी। फिलहाल यहां से 30 लाख लोग सफर करते हैं, लेकिन नए टर्मिनल के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 1 करोड़ तक पहुंच सकता है। नए टर्मिनल के उद्घाटन के बाद पटना एयरपोर्ट से एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की भी तैयारी है।

                         

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के निरीक्षण के दौरान कैफेटेरिया, आधुनिक लांज, पार्किंग, चेक इन काउंटर समेत टर्मिनल के विभिन्न भागों का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि जून माह तक सारे कार्य पूर्ण कर लिये जायेंगे। यहां 11 एयरो स्टेशन बनाये जा रहे हैं।

फिर मुख्यमंत्री ने बिहटा में बनाये जानेवाले अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि यह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा आधुनिक सुविधाओं से लैश होगी। हवाई यातायात को बेहतर बनाने के लिये यहां आधुनिकतम व्यवस्थायें की जायेगी। यहां 10 ऐयरो स्टेशन होंगे। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन खगौल बिहटा ऐलिवेटेड सड़क का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द बिहटा एयरपोर्ट का निर्माण हो ताकि लोगों को हवाई यात्रा में और सहूलियत हो। जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना और बिहटा एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट की शुरूआत होगी, जिसका लाभ बिहार के लोगों को मिलेगा। विभिन्न जगहों के लोगों को कहीं भी विमान से आने-जाने में सहूलियत होगी। जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से बिहटा एयरपोर्ट तक कम से कम समय में पहुँचने के लिये खगौल बिहटा ऐलिवेटेड सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण से और कनेक्टिविटी बढ़ेगी तथा पटना एयरपोर्ट पर पड़नेवाला भार भी कम होगा। साथ ही रोजगार और कारोबार के अवसर भी बढ़ेंगे।

 बिहार कैबिनेट ने हवाई संपर्क और क्षेत्रीय विकास को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी है। रक्सौल ब्राउनफील्ड एयरपोर्ट के लिये 139 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, जिसकी लागत 207 करोड़ रूपये होगी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा प्री-फिजिबिलिटी स्टडी और ऑब्स्टेकल लिमिटेशन सरफेस (OLS) सर्वे पूरा कर लिया गया है। दरभंगा एयरपोर्ट का अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार रनवे विस्तार किया जायेगा ताकि बड़े विमान भी यहां उतर सकें। इसके लिए 90 एकड़ अतिरिक्त भूमि 245 करोड़ की लागत से अधिग्रहित की जाएगी। बिरपुर एयरपोर्ट (सुपौल) का उड़ान योजना के अंतर्गत विकास हेतु 88.83 एकड़ भूमि के अधिग्रहण को 42.37 करोड़ की लागत से कैबिनेट ने मंजूरी दी है। अब तक भूमि अधिग्रहण के लिये 495 करोड़ रूपये आवंटित की जा चुकी है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर० पुदुकलकुट्टी, मंत्रिमंडल समन्वय विभाग के विशेष सचिव निलेश देवरे, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, बिहटा एयरफोर्स स्टेशन के पदाधिकारीगण तथा एयरपोर्ट अथॉरिटी के पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें