बिहार कोकिला के अंतिम यात्रा में सजाया गया रथ।
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय सम्मान के साथ हुआ बिहार कोकिला का अंतिम संस्कार।
- फोटो : अमर उजाला
सीएम नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि।
- फोटो : अमर उजाला
सीएम नीतीश बोले- अपूरणीय क्षति हुई है
बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार कल होगा। पटना के राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को देखने के लिए उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी की आंखें नम थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे। उन्होंने अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. शारदा सिन्हा के छठ महापर्व पर सुरीली आवाज में गाए मधुर गाने बिहार और उत्तर प्रदेश समेत देश के सभी भागों में गूंजा करते हैं। उनके निधन से संगीत के क्षेत्र में ही बल्कि पूरे बिहार को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने स्व. शारदा सिन्हा की आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों, प्रशंसकों एवं अनुयाइयों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।