फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार पर किया हमला, कहा-सीजफायर करना पीएम की कौन सी मजबूरी

Wed, 14 May 2025 09:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Congress party : भारत के जवानों ने पहलगाम हमले का जवाब ऑपरेशन सिंदूर से लिया। बड़े और नामचीन आतंकवादियों के 9 ठिकानों को नेस्तनाबूद करते हुए पाकिस्तान के डांट खट्टे कर दिए। इस ऐतिहासिक जीत के बाद कांग्रेस पीएम पर सवाल उठा रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि सेना ने दिखा दिया कि उनके शौर्य का कोई मुकाबला नहीं है। लेकिन अफसोस इस बात का है कि पीओके हमारे कब्जे में आ सकता था। ऐसे में एकबारगी सीजफायर किसी के समझ में नहीं आ रहा है। कौन सी मजबूरी थी। डोनाल्ड ट्रंप का ऐसा कौन सा दबाव था, कि प्रधानमंत्री ने सीजफायर कर दिया। यह बात संसद सत्र बुलाकर प्रधानमंत्री जी को पूरे देश को बताना चाहिए।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : कारगिल में ड्यूटी के दौरान बिहार का एक और जवान शहीद, गांव में छाया मातम

दरअसल इमरान प्रतापगढ़ी बीएसएफ के शहीद जवान मोहम्मद इम्तियाज को श्रद्धांजलि देने के लिए टना पहुंचे, जहां से वह छपरा गये। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए बिहार के लाल बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज के घर उनको नमन करने जा रहे हैं। भारत की सेना ने दिखा यह दिया कि उनके शौर्य का कोई मुकाबला नहीं है। साथ ही उन्होंने अफ़सोस जताते हुए कहा कि पीओके हमारे कब्जे में आ सकता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अचानक अमेरिका के कहने पर सीजफायर कर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी कौन सी मजबूरी थी या डोनाल्ड ट्रंप का ऐसा कौन सा दबाव था, जिस वजह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीजफायर कर दिया। अब यह बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संसद सत्र बुलाकर पूरे देश को बताना चाहिए।

यह खबर भी पढ़िए -http://India Pakistan : एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती की यह बात नहीं जानते होंगे आप! पिता और भाई ने खोला जीवन का राज
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि "देश की सरहद की हिफ़ाज़त करते हुए जान क़ुर्बान करने वाले शहीद रामबाबू जी को अंतिम विदाई देने के लिये आज सीवान बिहार पहुंचा। बिहार की मिट्टी ने इस जंग में अपने दो बेटे वतन पर क़ुर्बान कर दिये, मोहम्मद इम्तियाज़ और रामबाबू की शहादत पर बिहार सहित पूरे भारत को गर्व है। आज दोनों परिवारों से मिलकर लौट रहा हूँ, पलकें नम हैं, इन शहीदों को देश हमेशा याद रखेगा।


                               

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें