पप्पू यादव के समर्थकों द्वारा यही पर्चा बांटा जा रहा।
- फोटो : अमर उजाला
एनआर भी खरीद ली
महागठबंधन द्वारा सीट नहीं मिलने पर पप्पृ यादव ने कहा कि मैं दुखी हूं। पप्पू यादव ने राजद से फ्रेंडली फाइट की तैयारी कर ली है। पूर्णिया मेरी मां है। मां का आशीर्वाद हमेशा अपने बेटे के साथ रहता है। पूर्णिया की जनता के आदेश से उनके समर्थन से में चुनाव लड़ने जा रहा हूं। अगर कांग्रेस आलाकमान ने अनुमति नहीं दी तो मैं पूर्णिया से निर्दलीय लड़ने के लिए तैयार हूं। बता दें कि शुक्रवार को पप्पू यादव ने एनआर खरीद ली थी।
लालू पिता समान हैं
एक दिन पहले पप्पू यादव ने पूर्णिया में मीडिया से सवाल का जवाब देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि देश की जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया है। पूर्णिया की जनता मालिक है। चार जून को यहां कांग्रेस और जनता की जीत होगी। कांग्रेस का झंडा बुलंद होगा। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव मौत से नहीं डरता, वह दुनिया से कैसे डरेगा। वहीं लालू-तेजस्वी की नाराजगी के सवाल पप्पू यादव ने कहा कि लालू यादव पिता के समान हैं। तेजस्वी यादव मेरे भाई के समान हैं। आज भी मैं कोशिश कर रहा हूं उनसे बात करने का लेकिन बात नहीं हो पा रही है। हमलोग एक परिवार के तरह मिलकर लड़ेंगे। एनडीए को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।