फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : महंगाई के बीच विपक्षी विधायकों का हल्लाबोल, कोई साइकिल तो कोई मिट्टी का चूल्हा लेकर पहुंचा विधानसभा

Fri, 19 Feb 2021 02:53 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार : कांग्रेस और राजद विधायकों का तेल और गैसे की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन

आज से बिहार विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत हुई और पहले ही दिन विपक्ष के विधायकों ने पुराने तरीकों को अपनाकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को देखते हुए विपक्ष के विधायकों ने राज्य और केंद्र सरकार पर हमला बोला।

विज्ञापन


कोई साइकिल लेकर विधानसभा पहुंचा तो किसी के हाथ में पारंपरिक मिट्टी का चूल्हा दिखाई दिया। पेट्रोल-़़डीजल के बढ़ते दामों के मद्देनजर महुआ से राजद विधायक मुकेश रौशन साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे। मुकेश रौशन ने कहा कि मैं हाजीपुर से आ रहा हूं और मैंने सुबह सात बजे से साइकिल चलानी शुरू की थी। राज्य में अपराध चरम पर है, हर चीज महंगी हो रही है, हम सरकार से सवाल करेंगे।



इसके अलावा कांग्रेस के विधायक शकील अहमद खान ने भी राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। शकील अहमद रसोई गैस के बढ़ते दाम की वजह से एक हाथ में पारंपरिक मिट्टी का चूल्हा तो दूसरे हाथ में लकड़ी लेकर बजट सत्र के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


विधायक शकील अहमद खान ने कहा कि रसोई गैस के दाम बहुत ज्यादा बढ़ रहे हैं, इसलिए लोगों के पास खाना बनाने की पारंपरिक विधि को इस्तेेमाल करने के अलावा कोई और चारा नहीं बचा है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमें ये करने के लिए मजबूर किया है।



वहीं सीपीआई-एमएल, सीपीएम और वाम दलों ने कृषि कानून के खिलाफ विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। इनकी मांग है कि बिहार विधानसभा में कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव लाया जाए और पास कराकर केंद्र को भेजना चाहिए। इसके अलावा एआईएमआईएम के विधायकों ने सीमांचल के बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। विधायकों का कहना है कि बाढ़ को खत्म हुए कई दिन हो गए हैं लेकिन पीड़ितों को अभी तक उनका मुआवजा नहीं मिला है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें