फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार के करीबी सांसद के खिलाफ परिवाद दायर, एक समाज की छवि धूमिल करने का आरोप

Thu, 20 Jun 2024 02:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

 जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा था कि वह अब कुशवाहा, यादव और मुसलमानों के लिए कोई काम नहीं करेंगे। यादव और मुसलमान समाज के लोग कोई काम करवाने आते हैं तो जरूर आएं लेकिन चाय नाश्ता कर वापस चले जाएं।
विज्ञापन
जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुस्लिम, यादव और कुशवाहा जाति के लोगों का काम नहीं करने वाला बयान देने वाले जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर की मुश्किलें बढ़ सकती है। सीएम नीतीश कुमार के करीबी सांसद पर मुजफ्फरपुर की सीजेएम कोर्ट में खिलाफ परिवाद दायर हो गया है। इतना ही नहीं कोर्ट ने इस मामले में आगामी दो जुलाई को सुनवाई की तिथि भी मुकर्रर किया गया है। मामले की जानकारी अधिवक्ता हरिओम कुमार ने दिया है।

विज्ञापन


परिवादी दिलीप कुमार कुशवाहा ने बताया है कि बीते दिनों सीतामढ़ी जिला के डुमरा और परिहार में सांसद देवेश चंद्र ठाकुर द्वारा जाति को लेकर टिप्पणी की गई थी। इसमें वोट नहीं देने पर काम नहीं करने की बात कही थी। इसके बाद कुशवाहा समाज के लोगों पर भी टिप्पणी करते हुए लालू यादव के पास चले जाने की बात कही थी। इसको लेकर के हमारे समाज की छवि धूमिल हुई। इससे आहत होकर यह परिवार दायर कराया है। कोर्ट से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से लें और उचित कार्रवाई करें। 

जानिए क्या कहा था देवेश चंद्र ठाकुर ने
बता दें कि हाल में जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा था कि वह अब कुशवाहा, यादव और मुसलमानों के लिए कोई काम नहीं करेंगे। यादव और मुसलमान समाज के लोग कोई काम करवाने आते हैं तो जरूर आएं लेकिन चाय नाश्ता कर वापस चले जाएं। सीएम नीतीश कुमार के करीबी सांसद यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि जब यादव और मुसलमान वोट डालते समय तीर के निशान में पीएम नरेंद्र मोदी का चेहरा देखते हैं तो मैं आपके लिए काम करते हुए लालू और लालटेन का चेहरा क्यों न देखूं। आपलोग मेरे यहां जरूर आइए। चाय पीजिए, मिठाई भी खाइए लेकिन काम की बात मत कीजिए। यह बात मैं पहली बार कह रहा हूं और अब मैं यही करुंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें