फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बारात जाने के दौरान ट्रक और स्कोर्पियो आमने-सामने टकराया; एक की गई जान, पांच की हालत गंभीर

Thu, 09 Nov 2023 11:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar : सीतामढ़ी जिले के महसौली गांव से स्कार्पियो पर सवार होकर बारात समस्तीपुर की ओर जा रही थी। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी जिसमें दो मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा मुजफ्फरपुर के बीच फोरलेन पर ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना में स्कॉर्पियो के चालक समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से घायल लोगों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां के डॉक्टर सभी जख्मी को प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच भेज दिया है। उनमें से कुछ घायलों को डीएमसीएच भेज दिया गया। घटना गायघाट थाना क्षेत्र मे एनएच-57 स्थित बरूआरी पंजाबी चौक के पास की है। मृतक की पहचान मो. अकिल के रूप में की गई है।

विज्ञापन


सीतामढ़ी से जा रही थी बारात 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि सीतामढ़ी जिले के महसौली गांव से सभी लोग स्कार्पियो पर सवार होकर समस्तीपुर बारात जा रहे थे। इस बीच ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें स्कॉर्पियो में सवार महसौली निवासी मो. अकिल, मो. सिकंदर, मो. रब्बानी, मो. आरिफ, चालक विकास कुमार और राजा कुमार घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को स्कॉर्पियो से बाहर निकाला गया और आननफानन में सभी घायलों को डीएमसीएच दरभंगा में इलाज के लिए लाया गया, जहां इलाज के दौरान मो. अकिल की मौत हो गई। शेष घायल लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

वाहनों का परिचालन हो गया ठप
 एक्सीडेंट होते ही घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना के बाद एक घंटे तक एनएच-57 पर वाहनों का परिचालन ठप हो गया। दोनों तरफ छोटी और बड़ी गाड़ियों की लम्बी लाइन लग गई। घटना की सूचना मिलते ही गायघाट और बेनीबाद ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर वाहनों का परिचालन शुरू कराया। फिलहाल बेनीबाद ओपी की पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही हैं। पुलिस का कहना है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें