फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Kumar: आज से प्रगति यात्रा पर सीएम नीतीश, चंपारणवासियों को दी यह सौगात ; जानिए, किस दिन कहां रहेंगे

Mon, 23 Dec 2024 01:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Pragati Yatra : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा कई चरणों में होगी। पहले चरण में वह आज से 28 दिसंबर तक पांच जिलों की यात्रा करेंगे। इस दौरान बिहारवासियों को करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन
प्रगति यात्रा पर चंपारण में सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी 15वीं प्रगति यात्रा की शुरुआत बगहा के वाल्मीकिनगर के घोटवा टोला से की। यहां मुख्यमंत्री 17 मिनट तक रूके। इसके बाद बेतिया पहुंचे। 17 मिनट में उन्होंने विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया। जीविका दीदियों से मिले। यात्रा के दौरान 139 करोड़ की लागत से बनी विद्युत परियोजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना के तहत दोन, दियारा और जंगल क्षेत्रों में नियमित और वोल्टेज युक्त बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही बगहा अनुमंडल के विकास के लिए 41 अन्य योजनाओं का भी शिलान्यास किया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मझौलिया के धोकराहां पंचायत के शिकारपुर गांव में 59 योजनाओं का उद्घाटन किए। इन योजनाओं पर 34.72 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। इनमें मनरेगा पार्क, पुस्तकालय, अमृत तालाब, SDRF भवन और खुला जिम जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने यहां 545.24 करोड़ रुपए की लागत से 300 योजनाओं का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले घोटवा टोला को पूरी तरह से सजाया गया था। गांव की महिलाओं ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। जीविका दीदियों ने विशेष स्टॉल लगाए, जहां मुख्यमंत्री ने हस्त निर्मित सामानों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है।

प्रगति यात्रा पर सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
सीएम नीतीश कुमार ने दी यह सौगात
सीएम नीतीश कुमार बेतिया स्टेडियम को उच्च कोर्ट के स्टेडियम बनाने की घोषणा की। वहीं बरबत सेना से आइटीआई, सर्किट हाउस, स्टेडियम, प्रेक्षा गृह होते हुए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल तक सड़क चौड़ी करने की घोषणा की। गन्ना किसानों को पिछले साल की तुलना में 20 रुपये प्रति क्विंटल अधिक दाम देने का एलान किया। वहीं चार प्रखंडों के लिए एक अलग से डिग्री कॉलेज खोले जाने की भी सीएम नीतीश कुमार ने घोषणा की।

23 दिसंबर से 13 जनवरी तक दो चरणों में यात्रा
सीएम नीतीश कुमार की यह यात्रा कई चरणों में होगी। पहले चरण में सीएम नीतीश 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक पांच जिलों की यात्रा करेंगे। वहीं चार जनवरी से दूसरे चरण की यात्रा की गोपालगंज से शुरुआत करेंगे। सात और आठ जनवरी को सीएम मधुबनी में रात्रि विश्राम करेंगे। 13 जनवरी को समस्तीपुर में सीएम नीतीश कुमार अपने दूसरे चरण की यात्रा का समापन करेंगे। बिहार सरकार की ओर से इसके लिए पत्र जारी किया गया है। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह संवाद भी कर सकते हैं, जिसकी सूचना यात्रा के समय दी जाएगी।

 

 
विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार के साथ बिहार सरकार के मंत्री और अधिकारी। - फोटो : सोशल मीडिया।
जानिए, सीएम किस दिन कहां रहेंगे
पहला चरण
  • 23 दिसंबर पश्चिम चंपारण बेतिया
  • 24 दिसंबर - पूर्वी चंपारण 
  • 25 दिसंबर - क्रिसमस (अवकाश)
  • 26 दिसंबर- शिवहर / सीतामढ़ी
  • 27 दिसंबर- मुजफ्फरपुर
  • 28 दिसंबर - वैशाली   
दूसरा चरण
  • चार जनवरी - गोपालगंज
  • सात जनवरी- सीवान
  • आठ जनवरी- सारण
  • 11 जनवरी- दरभंगा
  • 12 जनवरी- मधुबनी
  • 13 जनवरी - समस्तीपुर 
तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर साधा था निशाना
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर से सीएम नीतीश कुमार की यात्रा पर हमला बोला है। तेजस्वी ने उनकी यात्रा को 'अलविदा यात्रा' का नाम दिया है। तेजस्वी ने  लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दो अरब 25 करोड़ 78 लाख की अलविदा यात्रा पर निकलने से पूर्व बिहार की जनता से क्षमा-याचना मांगनी चाहिए कि 20 वर्षों में कथित यात्राओं के माध्यम से राजनीतिक पर्यटन पर निकलने के बावजूद वो अभी तक वास्तविक तथ्य-सत्य और साक्ष्य क्यों नहीं जान एवं समझ पाए हैं? 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें