फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सम्राट का AAP पर तीखा हमला, कहा- रोहिंग्या और बांग्लादेशियों से तुलना पूर्वांचल के लोगों का अपमान है

Sun, 22 Dec 2024 08:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/पटना

सार

Patna News: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने 10-12 वर्षों में पूर्वांचल के लोगों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। इसके विपरीत, भाजपा ने पूर्वांचल के विकास और सम्मान के लिए निरंतर प्रयास किए हैं।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल और उनकी पार्टी ने पूर्वांचल के लोगों का अपमान किया है, उन्हें रोहिंग्या और बांग्लादेशियों से जोड़कर पूर्वांचल के सम्मान को ठेस पहुंचाई है।

विज्ञापन

 
‘यह पूर्वांचल के लोगों का अपमान’
सम्राट चौधरी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि पूर्वांचल के लोगों का जितना सम्मान भाजपा ने किया है, उतना किसी अन्य दल ने नहीं। अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी ने हर कदम पर पूर्वांचल के लोगों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना महामारी के दौरान दिल्ली सरकार ने पूर्वांचल के लोगों को मजबूरन दिल्ली छोड़ने पर विवश किया और उन्हें ‘गंदगी फैलाने वाले’ कहा।
 

विज्ञापन

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/@AamAadmiParty
केजरीवाल की मंशा पर उठाया सवाल
सम्राट चौधरी ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की स्थिति कमजोर हो चुकी है। अब यह पार्टी पूर्वांचल के लोगों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली और पूर्वांचल के लोग अब इस बार केजरीवाल के बहकावे में नहीं आएंगे। चौधरी ने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने 10-12 वर्षों में पूर्वांचल के लोगों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। इसके विपरीत, भाजपा ने पूर्वांचल के विकास और सम्मान के लिए निरंतर प्रयास किए हैं।


 
महिला घोषणाओं को लेकर भी साधा निशाना
महिलाओं के लिए दो बड़ी घोषणाओं को मुख्यमंत्री की जगह पार्टी के अन्य नेताओं द्वारा किए जाने को लेकर भी सम्राट चौधरी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने इसे महिलाओं का अपमान करार दिया और कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का कार्य केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव हुआ है।
 
कोरोना के दौरान पूर्वांचल के लोगों के साथ अन्याय
प्रेस वार्ता में सम्राट चौधरी ने बताया कि कोरोना महामारी के समय केजरीवाल सरकार ने बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए इलाज की कोई व्यवस्था नहीं की, जिससे उन्हें मजबूरन अपने गृह राज्य लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के लोग अब अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के झूठे वादों से भलीभांति परिचित हैं और आने वाले चुनावों में उन्हें उचित जवाब देंगे।
 
पूर्वांचल के लोगों से सावधान रहने की अपील
सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल के लोगों से अपील की कि वे आम आदमी पार्टी के बहकावे में न आएं और 2025 के चुनावों में उन्हें करारा जवाब दें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा पूर्वांचल के विकास और सम्मान के लिए काम किया है, जबकि अन्य दल केवल वोट बैंक की राजनीति करते रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें