प्रगति यात्रा पर सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
सीएम नीतीश कुमार ने दी यह सौगात
सीएम नीतीश कुमार बेतिया स्टेडियम को उच्च कोर्ट के स्टेडियम बनाने की घोषणा की। वहीं बरबत सेना से आइटीआई, सर्किट हाउस, स्टेडियम, प्रेक्षा गृह होते हुए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल तक सड़क चौड़ी करने की घोषणा की। गन्ना किसानों को पिछले साल की तुलना में 20 रुपये प्रति क्विंटल अधिक दाम देने का एलान किया। वहीं चार प्रखंडों के लिए एक अलग से डिग्री कॉलेज खोले जाने की भी सीएम नीतीश कुमार ने घोषणा की।
23 दिसंबर से 13 जनवरी तक दो चरणों में यात्रा
सीएम नीतीश कुमार की यह यात्रा कई चरणों में होगी। पहले चरण में सीएम नीतीश 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक पांच जिलों की यात्रा करेंगे। वहीं चार जनवरी से दूसरे चरण की यात्रा की गोपालगंज से शुरुआत करेंगे। सात और आठ जनवरी को सीएम मधुबनी में रात्रि विश्राम करेंगे। 13 जनवरी को समस्तीपुर में सीएम नीतीश कुमार अपने दूसरे चरण की यात्रा का समापन करेंगे। बिहार सरकार की ओर से इसके लिए पत्र जारी किया गया है। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह संवाद भी कर सकते हैं, जिसकी सूचना यात्रा के समय दी जाएगी।
सीएम नीतीश कुमार के साथ बिहार सरकार के मंत्री और अधिकारी।
- फोटो : सोशल मीडिया।
जानिए, सीएम किस दिन कहां रहेंगे
पहला चरण
- 23 दिसंबर पश्चिम चंपारण बेतिया
- 24 दिसंबर - पूर्वी चंपारण
- 25 दिसंबर - क्रिसमस (अवकाश)
- 26 दिसंबर- शिवहर / सीतामढ़ी
- 27 दिसंबर- मुजफ्फरपुर
- 28 दिसंबर - वैशाली
दूसरा चरण
- चार जनवरी - गोपालगंज
- सात जनवरी- सीवान
- आठ जनवरी- सारण
- 11 जनवरी- दरभंगा
- 12 जनवरी- मधुबनी
- 13 जनवरी - समस्तीपुर
तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर साधा था निशाना
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर से सीएम नीतीश कुमार की यात्रा पर हमला बोला है। तेजस्वी ने उनकी यात्रा को 'अलविदा यात्रा' का नाम दिया है। तेजस्वी ने लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दो अरब 25 करोड़ 78 लाख की अलविदा यात्रा पर निकलने से पूर्व बिहार की जनता से क्षमा-याचना मांगनी चाहिए कि 20 वर्षों में कथित यात्राओं के माध्यम से राजनीतिक पर्यटन पर निकलने के बावजूद वो अभी तक वास्तविक तथ्य-सत्य और साक्ष्य क्यों नहीं जान एवं समझ पाए हैं?