फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल जाएंगे छपरा, शहीद इम्तियाज के परिजनों से करेंगे मुलाकात

Mon, 12 May 2025 07:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : पठानकोट में शहीद हुए शहीद मो इम्तियाज का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव आया, जहां नम आंखों से उन्हें राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्दे-खाक किया गया। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके घर जाएंगे और परिजनों से मुलाक़ात करेंगे।
विज्ञापन
शहीद मो इम्तियाज और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल छपरा जायेंगे। वह वहां ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मो इम्तियाज के परिजनों से मिलेंगे। इसके साथ ही राज्य सरकार की तरफ से 50 लाख रुपया परिजनों को देंगे। इम्तियाज छपरा जिले के नारायणपुर गांव के रहने वाले थे। इम्तियाज जम्मू-कश्मीर के आर.एस. पुरा सेक्टर में तैनात थे। 10 मई को पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में दुश्मन की गोली उनको लग गई, जिसमें इम्तियाज शहीद हो गए। इम्तियाज के शहीद होने की खबर जैसे ही नारायणपुर गांव पहुंची, गांव में मातम पसर गया। शहीद इम्तियाज के बेटे इमरान रजा ने कहा कि खबर मिली थी कि पापा घायल हो गये हैं। उनसे बात हुई तो मैं पटना से रवाना हो गया, लेकिन वहां जाने पर पता चला कि मेरे पिता  देश के लिए शहीद हो गये।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें - Bihar : गांव से पटना तक 4 घंटे में पहुंचने का लक्ष्य, सीएम ने किया 6938 पथों के सुदृढ़ीकरण कार्य का उद्घाटन
विज्ञापन


मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह पटना लाया गया। पटना एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव  ले जाया गया। गांव में पार्थिव शरीर पहुंचते ही इम्तियाज जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। उनके घर पर न सिर्फ नारायणपुर बल्कि आसपास के कई गांव के लोग जमा हो गये थे। रह-रहकर ग्रामीण नारे लगाते रहे। फिर नम आंखों से उन्हें राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्दे-खाक किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  कल छपरा जाएंगे और वहां वह मोहम्मद इम्तियाज के परिवार से मिलेंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री शहीद मो इम्तियाज के परिजनों को राज्य सरकार की तरफ से 21 लाख रुपये देंगे। 
विज्ञापन


                                      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें