मृतक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर राजीव रंजन का प्रोफाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
शराब के मामले में सबसे ज्यादा मुठभेड़
बिहार के अररिया में यह घटना अपराध के किसी मामले में वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस के साथ हुई है। पिछले कुछ वर्षों में सबसे ज्यादा पुलिस पर हमले शराब तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान हुई है। शराब तस्करों को रोकने के प्रयास में थानाध्यक्ष तक की हत्याएं हो चुकी हैं। हिट एंड रन जैसे केस भी कई बार सामने आ चुके हैं। राजधानी पटना तक में ऐसा कई बार हो चुका है। हत्या और बड़े वारदातों के दबंग आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं। नए डीजीपी विनय कुमार इस मामले में लगातार सख्ती दिखा रहे हैं और ऐसी कई घटनाओं के बाद पुलिस की ज्यादा बड़ी कार्रवाई भी सामने आ चुकी है।
बदमाश को पकड़ने लक्ष्मीपुर गए थे
इस मामले में अररिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि दारोगा राजीव बदमाश को पकड़ने लक्ष्मीपुर गए थे। इस दौरान बदमाश को बचा रहे ग्रामीणों की राजीव से हाथापाई हो गई। इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने दारोगा राजीव पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह जख्मी होकर गिर गए। इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।