मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सचिव कुमार रवि।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन कार्य को तेजी से पूरा करने का दिया निर्देश
निरीक्षण के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि निर्माणाधीन कार्य को तेजी से पूरा कीजिये। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस निर्माण कार्य को हमने बराबर आकर देखा है। दीदारगंज तक जे०पी० गंगा पथ के निर्माण होने से बिहारशरीफ, मोकामा और बेगूसराय तक जाने में समय की बचत होगी। सीएम ने आगे कहा कि इसके शुरू हो जाने से यात्रियों को पटना शहर और पटना शहर के बाहर कहीं भी आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि जे०पी० गंगा पथ परियोजना अपने आप में अद्भूत है। इससे यातायात में गतिशीलता और सहूलियत होगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
निरीक्षण के दौरान इन पदाधिकारियों की भी थी मौजूदगी
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।