फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Kumar : सीएम नीतीश कुमार ने धरती के खत्म होने की वजह बताई, समय भी; बोले- इसी कारण हम छोड़ दिए

Fri, 19 Apr 2024 01:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बांका

सार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा में बताया कि उन्होंने मोबाइल देखना क्यों छोड़ दिया? वह पहले भी बता चुके हैं। इस बार जनसभा में दोहराया कि मोबाइल के कारण 100 साल में धरती खत्म हो जाएगी। क्या-क्या बताया, जानें।
विज्ञापन
बांका में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक सभा के प्रथम चरण का चुनाव आज चार जिलों में हो रहा है। वहीं आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बांका पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों को भाजपा के समर्थन में वोट डालने की अपील की। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने मोबाइल देखना क्यों छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मैं तो यह बात पहले भी बता चुका हूं लेकिन इस बात को समझिये कि मोबाइल के कारण 100 साल में धरती खत्म हो जाएगी। उन्होंने राज्यसभा के संसद संजय झा  को कहा कि देखिये ये भी हमेशा अपना मोबाइल चलाते रहते हैं। पहले नहीं देखते थे अब खूब देखते हैं। पहले तो हम भी खूब देखते थे, बाद में हमको जो पता चला 2019 में यह मालूम हुआ कि सौ साल के अंदर धरती ख़तम हो जायेगा।

विज्ञापन


लालू प्रसाद पर साधा निशाना 
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 19 वर्षो के कार्यकाल के दौरान बिहार से जंगलराज का खात्मा किया गया है। उनके समय में शाम ढलने के बाद महिलायें घर से निकलती नहीं थी, लेकिन अब महिलायें देर रात्री तक बैखोफ होकर मार्केटिंग करती हैं, सड़कों पर घुमती हैं। सडकों की हालत बद से बदतर थी। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सड़कों को दुरूस्त करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों को शहर की सड़को तक जोड़ने का कार्य किया गया। बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत बद से बदतर थी, जिसमें सुधार करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों और उपस्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण कराया गया। हर घर नल योजना के तहत सभी घरो में नल पहुंचाया गया।

विपक्ष जनता को दिगभ्रमित कर रही है 
विपक्ष पर हमला करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि राजद के राज में कोई कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने सात निश्चय के तहत चार लाख लोगो को नौकरी दी। साथ ही एक लाख की बहाली होने वाली है जबकि तीन लाख की बहाली की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव चुनावी सभा के दौरान कहते हैं कि 17 महीने में उन्होंने युवाओ को नौकरी दिया है। यह उनका चुनावी जुमला है जो आम लोगो को दिगभ्रमित करने के लिए कहा जा रहा है। पंद्रह साल की सरकार में जिन्होंने बिहार की जनता के लिए कुछ नही किया वह अब क्या करेंगे? राजद की सरकार में दंगे फसाद होते थे। उन्होंने अपने 19 साल के कार्यकाल के दौरान दंगे फसाद रोकते हुए कब्रिस्तान की घेराबंदी कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें