फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भागलपुर में सीएम नीतीश कुमार ने 209 करोड़ की 48 योजनाओं की दी सौगात; खिलाड़ियों से भी मिले

Tue, 13 May 2025 03:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भागलपुरवासियों को विकास योजनाओं की सौगात दी है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सैण्डिस कंपाउंड स्थित इंडोर स्टेडियम में दिल्ली और छत्तीसगढ़ के बीच आयोजित महिला सिंगल बैडमिंटन मैच का अवलोकन किया।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर स्थित सैण्डिस कंपाउंड में 20862.25 लाख रुपये की लागत से 48 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 4502.79 लाख रुपये की लागत से 32 योजनाओं का उद्घाटन तथा 16359.46 लाख रुपये की लागत से 16 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री भागलपुर जिला अंतर्गत जगदीशपुर प्रखंड के खिरीबांध पंचायत स्थित मुखैरिया ग्राम में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान अन्तर्गत आयोजित विशेष विकास शिविर में शामिल हुए।

विज्ञापन


जम्मू में दुश्मन की गोली से शहीद हुए बिहार के रामबाबू प्रसाद, आज सीवान पहुंचेगा पार्थिव शरीर

विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को मुख्यमंत्री ने सांकेतिक चेक, स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वासगीत पर्चा, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का सांकेतिक चेक, सतत् जीविकोपार्जन योजना का प्रशस्ति पत्र, कुशल युवा कार्यक्रम का प्रमाण पत्र, स्पॉन्सरशिप योजना का सांकेतिक चेक, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की चाभी, मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का सांकेतिक चेक आदि लाभुकों को प्रदान किया। शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों का मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर अभिनंदन किया और लोगों ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में अचानक गिर पड़े सांसद अजय मंडल, अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा
32 विकास योजनाओं का उद्घाटन,
45.79 करोड़ की राशि से 32 विभिन्न विकास योजनाओं का मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने उद्घाटन किया । जिनमें ग्रामीण विकास विभाग नवगछिया -12, भागलपुर- 06, कहलगांव -04, डीआरडीए 05, क़ृषि विभाग -03, पंचायती राज विभाग -2 शामिल हैं। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा 163.59 करोड की लागत से जिले के 16 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें अनुसूचित जाति व जनजाति  -03,  ग्रामीण विकास विभाग -09 , लघु जल संसाधन विभाग -03, एवं पथ निर्माण विभाग से 01 शामिल है।

विज्ञापन

खिलाड़ियों से मुलाकात करते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
खिलाड़ियों से भी सीएम नीतीश ने की मुलाकात
सीएम नीतीश कुमार ने इंडोर स्टेडियम में 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025' के खेल परिसर का मुआयना कर खिलाड़ियों से मुलाकात की। मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री ने 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025' में भाग ले रहे खिलाड़ियों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्द्धन किया। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम परिसर का भ्रमण कर विभिन्न राज्यों से आए हुए खिलाड़ियों एवं दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिनंदन किया। खिलाड़ियों एवं दर्शकों ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें