फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Kumar : राजभवन जाकर गवर्नर से मिले सीएम नीतीश कुमार; उससे पहले कहां गए? आगे की तैयारी जानें

Thu, 09 Jan 2025 02:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को दोपहर 10 मिनट के लिए अचानक राजभवन पहुंच गए। सीएम हाउस के सामने ही राजभवन है, लेकिन उनके जाते ही तमाम तरह की बातें उठने लगीं। लेकिन, हकीकत कुछ अलग है इस बार।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार दोपहर अचानक राजभवन पहुंचे और करीब राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से 10 मिनट की मुलाकात के बाद निकल आए। उनके राजभवन पहुंचने से सनसनी फैल गई, हालांकि हड़कंप नहीं मचा। वह इसलिए क्योंकि इसके कुछ देर पहले उन्होंने बहुप्रतीक्षित बिहार डायरी-कैलेंडर का लोकार्पण करने के साथ ही बिहार विधान परिषद् के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से अपनी पार्टी जनता दल यूनाईटेड के प्रत्याशी ललन प्रसाद का नामांकन भी कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू एमएलसी प्रत्याशी के नामांकन में एनडीए नेताओं के साथ पहुंचे थे। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
एनडीए नेताओं के साथ विधानसभा पहुंचे थे सीएम
गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के नेताओं के साथ बिहार विधानसभा सचिव के कक्ष में पहुंचे और बिहार विधान परिषद् उप निर्वाचन के लिए जदयू प्रत्याशी ललन प्रसाद का नामांकन दाखिल कराया। इस दौरान दोनों भाजपाई उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, जदयू कोटे के ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, भाजपा कोटे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, लघु जल संसाधन मंत्री व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संताेष कुमार सुमन के साथ ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेष सादा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी आदि भी मौजूद रहे।

एनडीए की सामूहिक यात्रा के साथ मंत्रिमंडल में फेरबदल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सलाह के साथ खरमास के बाद एनडीए के तमाम घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष और वरीय पदाधिकारी सामूहिक यात्रा पर निकलने वाले हैं। जिला से लेकर बूथ स्तर तक चुनावी तैयारी एक तरह से 14 जनवरी के बाद ही शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही नीतीश कुमार मंत्रिमंडल विस्तार और एक फेरबदल भी होना है, जिसकी तैयारी अंदर-अंदर हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा की तरह राजभवन जाने की वजह नहीं बताई, लेकिन माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर तारीख तय करना भी इस छोटी-सी मुलाकात की एक वजह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें