सीएम नीतीश कुमार पूर्व सांसद आरके सिन्हा के पैर छूने के लिए झुकते दिखे।
- फोटो : अमर उजाला
पटना सिटी में तीन नवंबर चित्रगुप्त पूजा के दौरान मंच से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें सीएम नीतीश कुमार पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा के वरीय नेता आरके सिन्हा के
पैर छूने के लिए झुकते दिखे। दरअसल, पटना सिटी के नौजर घाट पर भी चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान मंच पर पूर्व सांसद आरके सिन्हा संबोधन दे रहे थे। इसी सीएम नीतीश कुमार वहां आए और आरके सिन्हा के पैर छूने के लिए झुके। कुछ पल के लिए पूर्व सांसद भी अंचभित रह गए। लेकिन तुरंत ही पूर्व सांसद ने उन्हें गले लगाने के लिए हाथ बढ़ाया। फिर दोनों नेताओं ने दोनों हाथ जोड़कर एक दूसरे का अभिनंदन किया। लिया।
सीएम नीतीश कुमार काम में तेजी लाने के लिए अफसर के सामने ऐसा करते दिखे।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
वरीय आईएएस अधिकारी से कहा- कहिए तो हाथ जोड़ लेते हैं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 जुलाई को पटना में जेपी गंगा पथ के पटना सिटी के कंगनघाट तक विस्तार का उद्घाटन करने पहुंचे थे। गंगा पथ को और आगे तक जाना है, इसलिए काम में तेजी की बात करते हुए मुख्यमंत्री अफसरों को ताकीद कर रहे थे। यह सब होते-होते अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अगर आप कहें तो हम आपके हाथ जोड़ लेते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मातहत आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत की ओर
झुकते हुए आगे बढ़ने लगे कि जैसे सचमुच उनके पैर छू लेंगे। प्रत्यय अमृत भी किंकर्तव्यूविमूढ़ होकर हाथ जोड़ते हुए उन्हें रोकते हुए दिखे।