फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar By Election: लोकतंत्र के महापर्व को लेकर मतदाताओं में उत्साह, बूथों पर लगी महिला-पुरुष की लंबी कतारें

Wed, 13 Nov 2024 07:33 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya News: मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह का माहौल है। खास कर, वैसे युवा मतदाता जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे वे काफी उत्साहित हैं। पहली बार वोट देने वाले मतदाता रौशन कुमार का कहना है कि भारतीय संविधान में मत देने का जो अधिकार मिला है, उसका प्रयोग निश्चित रूप से करेंगे।
विज्ञापन
मतदाताओं में उत्साह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले के बेलागंज और इमामगंज  विधानसभा में उपचुनाव हो रहा है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों के 651 मतदान केंद्रों पर बुधवार को मतदान शुरू हुआ है। सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। हालांकि इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के 15 बूथों पर शाम चार बजे तक ही वोटिंग होगी। शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन सक्रिय है। वही मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह का माहौल है। खास कर वैसे युवा मतदाता जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे वे काफी उत्साहित हैं। पहली बार वोट देने वाले मतदाता रौशन कुमार का कहना है कि भारतीय संविधान में मत देने का जो अधिकार मिला है, उसका प्रयोग निश्चित रूप से करेंगे।

विज्ञापन


मतादाताओं में भी मतदान को लेकर काफी उत्साह
इमामगंज विधानसभा के सामुदायिक भवन के बूथ संख्या 122 पर मतदान को लेकर काफी उत्साहित हैं। मतदाता अवधेश प्रसाद ने बताया कि फिर इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रतिनिधि चुनने का मौका मिला है। इसी तरह बुजुर्ग व दिव्यांग मतादाताओं में भी मतदान को लेकर काफी उत्साह है। उदय प्रसाद का कहना है कि वह प्रत्येक चुनाव में वोट दिया है। हालांकि उनकी तबीयत खराब है फिर भी वह मतदान करने के लिए उत्साहित हैं। लोगों का कहना है कि विधानसभा का चुनाव कई मायने में काफी महत्वपूर्ण है। इमामगंज और बेलागंज ग्रामीण इलाकों के अलावा सुदूरवर्ती इलाकों के मतदाताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन के द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। सुदूरवर्ती इलाकों में कई दिनों से पारा मिलिट्री फोर्स व अन्य सुरक्षा बलों की टीम सक्रिय है। 

Trending Videos

मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
20 उम्मीदवार है चुनावी मैदान में 
जिले के दो बेलागंज और इमामगंज में उपचुनाव हो रहा है। जिसमें कुल 20 उम्मीदवार चुनावी मैदान में खड़े हैं। इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से कुछ 9 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतदाता करे रहे है। जिसमें हम पार्टी से केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन की पत्नी दीपा कुमारी उर्फ दीपा मांझी, राजद से रौशन कुमार उर्फ रौशन मांझी, जन सुराज पार्टी से जितेंद्र पासवान, एआईएमआईएम से कंचन पासवान, आजाद समाज पार्टी से विश्वास मांझी, पिपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया से प्रभात निरंजन, सविधानता पार्टी से नीलम कुमारी, निर्दलीय से मुकेश कुमार और आयुष कुमार चुनावी मैदान में डटे हैं। वहीं बेलागंज विधानसभा से राजद प्रत्याशी जहानाबाद सांसद डा. सुरेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र विश्वनाथ कुमार सिंह उर्फ़ विश्वनाथ यादव, जदयू से पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी, जन सुराज पार्टी से मो. अमजद, एआईएमआईएम से मो. जमीनअली हुसैन, राष्ट्रीय जनतांत्रिक मोर्चा से अभिषेक कुमार, नेशनल रोड मैप पार्टी से तरोज आलम, किसान संघर्ष समिति से मनोज कुमार, समाजवादी लोक परिषद से मुन्ना कुमार, निर्दलीय से प्रियंका कुमारी, तनवीर खान, लालू यादव, विश्वनाथ यादव, चंदन कुमार और काशी प्रसाद चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन

ईवीएम की जांच करते मतदानकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
छह लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग 
वहीं इमामगंज और बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 6 लाख 4 हजार 171 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें इमामगंज विधानसभा से 3 लाख 15 हजार 389 और बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 88 हजार 782 मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें