Bihar Election 2025 : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर दोनों उपमुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों की जिम्मेदारी बदल दी है। किस मंत्री को अब किस जिले का प्रभारी बनाया गया है, देखें पूरी सूची।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने अपने मंत्रियों की जिम्मेदारी बदल दी है। दोनों उपमुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों के जिला का प्रभार बदल दिया गया है। शुक्रवार को मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है, इसमें जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समितियों के अध्यक्ष-सह-प्रभारी मंत्रियों के मनोनयन की घोषणा की गई है। इस अधिसूचना द्वारा, पहले जारी की गई सभी अधिसूचनाओं को रद्द कर दिया गया है।
नीतीश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, समेत कई जिलों के लिए प्रभारी मंत्रियों के नामों की घोषणा की गई है। इन मंत्रियों को अगले आदेश तक अपने-अपने जिलों में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष-सह-प्रभारी मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। आइए जानते हैं किस मंत्री को कौन-कौन से जिले का प्रभार दिया गया...