विधानमंडल में एक दूसरे से मिलते सत्ता पार्टी और विपक्ष।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विधानमंडल में हुई दोनों की मुलाकात
राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार मनोज झा और संजय यादव के नामांकन को लेकर लालू यादव गुरूवार को विधानसभा पहुंचे थे। वहां पहुंचने पर लालू प्रसाद यादव ने विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव के चेंबर में जाकर उनसे मुलाकात की, जहां उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा वहां पहले से मौजूद थे। दोनों उपमुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने हाथ जोड़कर एक दूसरे को प्रणाम किया।
जानिए कौन क्या बने
भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंद किशोर यादव को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा का स्पीकर चुना गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सदन में नेता प्रतिपक्ष बन गए हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सदन का नेता और तेजस्वी यादव को विरोधी दल का नेता घोषित किया है। लालू प्रसाद यादव ने नंदकिशोर यादव को विधानसभा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी चाहते थे नंद किशोर विधानसभा अध्यक्ष बने तो निर्विरोध उनका निर्वाचन हो, इसलिए महागठबंधन ने अपना कोई उम्मीदवार नहीं दिया।