फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मकतब के हेड मास्टर पर लगा अश्लील हरकत करने का आरोप, छात्रा ने कहा- बैड टच करते हैं सर

Wed, 19 Feb 2025 11:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bad Touch : वर्ग 2 की छात्रा कई दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी। मां के कहने पर कुछ न कुछ बहाना बना देती थी। आज उसका बहाना नहीं चल पाया, तब स्कूल जाना उसकी मज़बूरी बन गई। हारकर उसने अपनी मां को स्कूल नहीं जाने की वजह बताई, जिसे सुनकर मां सन्न रह गई।   
विज्ञापन
आरोपी प्रधानाध्यापक - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई के एक स्कूल के हेडमास्टर पर दूसरी कक्षा की छात्रा ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर परिजनों ने हेड मास्टर के खिलाफ स्थानीय थाना में  प्राथमिकी दर्ज कराया है। बताया जाता है कि घटना मंगलवार की है। मामला सोनो प्रखंड के नवीन प्राथमिक विद्यालय मकतब की है।

विज्ञापन


हेडमास्टर पर लगाया गलत तरीके से छूने का आरोप 
घटना के संबंध में पीड़ित छात्रा ने बताया कि हेडमास्टर ने उसको गलत तरीके से टच किया। इसके साथ ही चुप रहने के लिए 20 रुपए भी दिए। इस संबंध में बच्ची की मां मेंहमून खातून ने बताया कि उनकी बेटी पिछले 8 दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी। जब वह बच्ची को स्कूल जाने के लिए कहती तो बच्ची रोने लगती थी। काफी पूछने पर घटना की जानकारी मिली। परिजन, समिति और स्थानीय लोगों की भीड़ विद्यालय में जुट कर हेड मास्टर के खिलाफ हंगामा करने लगे।

महिला ने उठा लिया चप्पल 
हंगामा के दौरान एक महिला ने हेडमास्टर को चप्पल से मारने की भी कोशिश की। जिसका वीडियो लोगों ने मोबाइल से बना लिया। अब वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बच्ची की दादी सबीना खातून ने बताया कि हेडमास्टर ने उनकी पोती के साथ गलत व्यवहार किया है। उन्होंने मांग की है कि हेडमास्टर को स्कूल से निकाला जाए।  इधर हेडमास्टर शमशेर आलम ने इस मामले को गलत बताया है। हेडमास्टर शमशेर आलम का कहना है कि ग्रामीण और परिजन उनपर झूठा आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह 14 साल से स्कूल में कार्यरत हैं। इस मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सीताराम दास ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें