फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : मुजफ्फरपुर में दो पक्षों में भिड़ंत, दोनों ओर से जमकर पथराव; मुर्गी फॉर्म में लगाई आग

Sun, 02 Apr 2023 11:38 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

नालंदा, सासाराम के बाद अब मुजफ्फरपुर में उपद्रव हुआ है। शनिवार देर रात दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते इलाका रणक्षेत्र मेंबदल गया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। एक पक्ष के लोगों ने एक मुर्गी फॉर्म में आग लगा दी। 
विज्ञापन
उपद्रव के बाद लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा, सासाराम के बाद अब मुजफ्फरपुर में उपद्रव हुआ है। शनिवार देर रात दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते इलाका रणक्षेत्र मेंबदल गया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। एक पक्ष के लोगों ने एक मुर्गी फॉर्म में आग लगा दी। इसके बाद तनाव बढ़ गया। इधर, सूचना मिलते ही DSP के नेतृत्व में 3 थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद मुर्गी फॉर्मी में लगी आग पर काबू पाया। घटना सकरा थाना क्षेत्र के रामपुर बखरी गांव की है। 

विज्ञापन


इधर, पुलिस ने उपद्रवियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानें तो उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने माइकिंग कर लोगों से शांति बनाने की अपील की। करीब 4 घंटे बाद मामला शांत हुआ। SSP राकेश कुमार के निर्देश पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। पुलिस ने अनुसार, दो पक्षों में विवाद हुआ था। फिलहाल इलाके में शांति है। उपद्रव करने वालों की पहचान की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

जानिए, क्या था मामला
स्थानीय लोगों का कहना है कि रामनवमी जुलूस के दिन एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के एक युवक को मारपीट किया गया था। शनिवार शाम मारपीट करने वाले पक्ष और दूसरे पक्ष के लोगों की भिड़ंंत हो गई। इसके बाद दो पक्ष के लोग उग्र हो गए। बखरी के सरपंच विजय कुमार राय ने बताया कि दो पक्षों में जमकर मारपीट और आगजनी तथा तोड़फोड़ हुई है। हालांकि, समय रहते दो पक्ष के जनप्रतिनिधि और पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्ष को समझा बुझाकर शांत करवाया। फिलहाल हालात नियंत्रण में है। पुलिस इसे अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और उपद्रव फैलाने वालों की गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें