इसी तस्वीर पर भड़के चिराग पासवान।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
चिराग पासवान ने क्या लिखा सोशल मीडिया पर
सोशल मीडिया पर चिराग पासवान ने बदहाल नेमप्लेट की तस्वीर पोस्ट कर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मेरे नेता का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं, दोषी पर हर हाल में होगी कार्रवाई। चिराग पासवान ने कहा कि मीडिया और पत्रकार साथियों के माध्यम से यह सूचना प्राप्त हुई है कि हाजीपुर में मेरे नेता, मेरे पिता के नाम की नेम प्लेट का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस विषय के संज्ञान में आने के बाद मैंने तुरंत कार्रवाई के लिए स्थानीय जिला प्रशासन और सिपेट संस्थान के अधिकारियों से बात की। मैंने निर्देश दिया कि नेम प्लेट को पुनः सम्मानजनक स्थान पर लगाया जाए और ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो। मेरे नेता का अपमान किसी भी स्थिति में मुझे कतई बर्दाश्त नहीं है, और इस घटना में जो भी दोषी होगा, उस पर हर हाल में कार्रवाई की जाएगी।