फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दरभंगा में बारिश के पानी में डूबकर बच्चे की मौत; मेडिकल कॉलेज अस्पताल पानी-पानी

Sat, 09 Sep 2023 09:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

DARBHANGA NEWS : चंदन मंडल का कहना है कि अंशुमान बारिश के दौरान तीन चार बच्चों के साथ बारिश की पानी मस्ती करते हुए नहा रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह बरसात के पानी  में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
दरभंगा में बरसात के पानी से शहर परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में लगातार तीन घण्टे से हो रही झमाझम बारिश ने शहर की सूरत ही बदल डाली है। पूरा शहर बारिश के पानी मे तैरने लगा है। बारिश के पानी से शहर का वार्ड नंबर 14 ,15,16 और 17 में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। इसी क्रम में शहर के वार्ड नंबर 17 में एक बच्चे की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान चंदन मण्डल का पुत्र अंशुमान कुमार (11) बताया जाता है। मृतक के पिता चंदन मंडल का कहना है कि अंशुमान बारिश के दौरान तीन चार बच्चों के साथ बारिश की पानी मस्ती करते हुए नहा रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गढ़े में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएमसीएच परिसर में जलजमाव - फोटो : अमर उजाला
डीएमसीएच आने से डरते हैं मरीज और उनके परिजन 
डीएमसीएच में इलाज कराने आये एक मरीज के परिजन शैलेश कुमार ने कहा कि मात्र तीन घण्टे की बारिश ने पूरे अस्पताल परिसर को टापू में तब्दील कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं यहां डेंगू वार्ड में मरीज को लेकर आया था लेकिन अस्पताल में बरसात के पानी से हुए जलजमाव को देखते हुए ऐसा नहीं लगता है कि मरीज ठीक भी हो पायेगा। उन्होंने कहा कि डीएमसीएच की स्थिति ऐसी हो गई है कि मरीज के साथ आये परिजन भी बीमार हो जाएंगे।

बारिश के पानी में डूबा डीएमसीएच 
बारिश के कारण दरभंगा का  DMCH अस्पताल पानी पानी हो गया है | अस्पताल के कई वार्ड फिर से टापू में तब्दील हो गये हैं। अस्पताल परिसर के मेडिसिन विभाग में घुटना भर जलजमाव हो गया है जिससे मरीज के परिजनों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आउटडोर जाने वाले रास्ते  में पानी जमाव है। दरभंगा में शनिवार को दिन के 11 बजे से शाम तक हुए लगातार बारिश से डीएमसीएच के कई वार्डों में जलजमाव हो गया है। अस्पताल में इलाज कराने आये मरीज के परिजनों का कहना है कि मेडिसिन विभाग में बने डेंगू वार्ड तक जाने में भी काफी परेशानी हो रही है।हलांकि नगर निगम के द्वारा पानी निकासी के लिए बड़ा पम्प लगाया गया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें