फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : शादी के दौरान डीजे गाड़ी से दबकर एक बच्चे की मौत, शादी का माहौल मातम में तब्दील

Tue, 12 Dec 2023 01:21 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar : शादी का माहौल था। हर तरफ चहल -पहल थी। महिलाएं दुल्हन को लेकर पूजा करने गयी थी। लड़कियां और महिलाएं डीजे की धुन पर डांस कर रही थी। तब्व्ही अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद हर कोई परेशान हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में शादी समारोह उस समय मातम में तब्दील हो गया जब बारात डीजे गाड़ी से दबकर एक बच्चे की मौत हो गई। घटना सिंहवारा थाना क्षेत्र के कटका गांव की है। मृतक सुनील पंडित का इकलौता पुत्र प्रियांशू कुमार (8) था। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि कटका गांव निवासी मनोज पंडित की बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी। इस दौरान महिलाएं वैवाहिक कार्यक्रम को पूरा करने में लगी हुई थी। मनोज पंडित के घर समस्तीपुर जिला के बस्ती गांव से बारात आई थी। घर की महिलायें डीजे के गानों की मस्ती में बेटी की शादी से पहले वधु को लेकर गांव में पूजा करने के लिए निकली थी। इस दौरान डीजे की गाड़ी से दबकर सुनील पंडित के इकलौते पुत्र प्रियांशू कुमार की मौत हो गई और शादी का माहौल मातम में बदल गया।

विज्ञापन




पटना ले जाने के क्रम में हुई मौत 
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शादी के जश्न के दौरान प्रियांशू डीजे गाड़ी में दबकर जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने आननफानन में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहाँ पूरे रात इलाज के बाद सोमवार की दोपहर डॉक्टर ने प्रियांशू को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर दिया। लेकिन पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बताया जाता है प्रियांशू का इकलौता चिराग था। इकलौते पुत्र के निधन के बाद प्रियांशू की मां और पिता सुनील पंडित की हालत खराब है।

तीन पोती के जन्म के उपरांत एकलौते पुत्र का हुआ था जन्म
 प्रियांशु के दादा साधु पंडित ने बताया कि लगातार तीन पोती के जन्म उपरांत एकलौते पुत्र का जन्म हुआ था। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया घटनास्थल से डीजे को जब्त कर थाना पर सुरक्षित रखा गया है।डीजे का चालक घटनास्थल से फरार हो गया। मुखिया किसलय कुमार ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि मृतक प्रियांशु मध्य विद्यालय दहसील के दूसरे वर्ग का छात्र था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें